{"_id":"619fd2e2c98b2111a7757617","slug":"students-will-get-training-in-perfumery-business-at-ffdc-kannauj-news-knp666057286","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों को एफएफडीसी में मिलेगा परफ्यूमरी कारोबार का प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों को एफएफडीसी में मिलेगा परफ्यूमरी कारोबार का प्रशिक्षण
विज्ञापन
एफएफडीसी में प्रशिक्षण लेते सिटी चिल्ड्रन अकादमी के छात्र और छात्राएं।
- फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। जिले के इंटर कालेज के विज्ञान और व्यावसायिक वर्ग के छात्रों को स्वावलंबी बनाने के लिए परफ्यूमरी का प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह पहल सुगंध एवं सुरस विकास केंद्र ने की है। इससे पढ़ाई के साथ छात्र और छात्राएं कारोबार का हुनर सीख सकेंगे।
इत्र कारोबार को बढ़ावा देने के लिए शहर के जीटी रोड स्थित सुगंध एवं सुरस विकास केंद्र (एफएफडीसी) में कारोबारियों को प्रशिक्षण व संसाधन मुहैया कराए जाते हैं। अब एफएफडीसी के निदेशक शक्ति विनय शुक्ला ने जिले के इंटर कालेज में विज्ञान और व्यावसायिक वर्ग के इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं को यह मौका दिया है। इन्हें पढ़ाई के साथ आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्वरोजगार स्थापित करने का हुनर सिखाया जाएगा। छात्रों को सुगंधीय पौधों की जानकारी, इत्र, अगरबत्ती, धूपबत्ती और हवन सामग्री का सैद्धांतिक व व्यावहारिक ज्ञान दिया जाएगा। इससे इच्छुक छात्र आसानी से व्यवसाय शुरू कर सकेंगे।
निदेशक ने बताया कि जिले के इंटर कालेज के प्रधानाचार्य और प्रबंधकों को प्रशिक्षण और एफएफडीसी में भ्रमण की जानकारी दी गई है। इससे छात्र अब प्रशिक्षण लेने आ रहे हैं। गुरुवार को सिटी चिल्ड्रन अकादमी छिबरामऊ के छात्र और छात्राओं ने प्रशिक्षण लिया।