{"_id":"69a33cb1982fc2945d09b8d5","slug":"students-raised-awareness-through-street-plays-kannauj-news-c-214-1-knj1006-145381-2026-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: छात्र-छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक कर जलाई जागरूकता की अलख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: छात्र-छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक कर जलाई जागरूकता की अलख
विज्ञापन
कन्नौज। शहीद चंद्र भान मेमोरियल अकादमी की छात्राओं ने समाज में बालिकाओं के प्रति बढ़ते अपराधों को रोकने और उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से विशेष नुक्कड़ नाटक जागरूकता अभियान का आयोजन किया। इस कार्यक्रम के माध्यम से छात्राओं ने शिक्षा, सुरक्षा और स्वावलंबन का संदेश जन-जन तक पहुंचाया। छात्राओं ने प्रभावशाली अभिनय के माध्यम से समाज को बेटियों की सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।
शहर के मुख्य चौराहों और शिक्षण संस्थानों के बाहर आयोजित इन नुक्कड़ नाटकों में छात्राओं ने अपनी कला के जरिए भ्रूण हत्या, बाल विवाह और शिक्षा से वंचित लड़कियों की समस्याओं को जीवंत किया। नाटक की पटकथा में दिखाया गया कि कैसे एक शिक्षित बालिका न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे समाज की दशा बदल सकती है। छात्राओं ने सरकार से भी अपील की कि बच्चियों के साथ होने वाले अपराधों पर रोक लगाने के लिए कठोर कानून बनाए जाएं और उनका सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए।