{"_id":"6373db051cb8742f73168f2a","slug":"students-of-nehru-college-shine-in-the-graduation-class-kannauj-news-knp728500929","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्नातक वर्ग में नेहरूकॉलेज के छात्र-छात्राओं का जलवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्नातक वर्ग में नेहरूकॉलेज के छात्र-छात्राओं का जलवा
विज्ञापन
छिबरामऊ। एसएन प्रधान फाउंडेशन की ओर से आयोजित अंग्रेजी भाषा की 18वीं जिला स्तरीय लिखित छात्रवृत्ति परीक्षा 2022 का परिणाम घोषित कर दिया गया हैं। इसमें हाईस्कूल, इंटरमीडिएट व स्नातक वर्ग से 13 छात्र-छात्राओं को चयनित किया गया है।
मंगलवार को फाउंडेशन के निदेशक प्रदीप प्रधान ने बताया कि स्नातक वर्ग में नेहरू डिग्री कॉलेज छिबरामऊ के तीनों छात्रों ने बाजी मारी। इस वर्ग में अतुल कुमार ने पहला, स्मृति दुबे ने दूसरा व अनन्या ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है। इंटरमीडिएट वर्ग से क्रिस्ट ज्योति एकेडमी कन्नौज की सोनाक्षी त्रिपाठी ने पहला, जागरण पब्लिक स्कूल के हर्ष चतुर्वेदी ने दूसरा, सरस्वती विद्या मंदिर तिर्वा के अनिकेत शर्मा ने तीसरा, सेंट जेवियर्स सीनियर सेकेंडरी की आयशा फ़ातिमा ने चौथा व जागरण पब्लिक स्कूल कन्नौज की कनिष्का गुप्ता ने पांचवां स्थान पाया।
हाईस्कूल वर्ग से सेंट पॉल स्कूल छिबरामऊ के शुभम शर्मा को पहला, जागरण पब्लिक स्कूल कन्नौज की शांभवी दीक्षित को दूसरा, कानपुर पब्लिक स्कूल की निवृति यादव को तीसरा, सेंट पॉल स्कूल छिबरामऊ की माही को चौथा व क्रिस्ट ज्योति एकेडमी के इशांत गुप्ता को पांचवां स्थान प्रदान किया गया। इस लिखित परीक्षा के सभी विजेताओं को 20 नवंबर को होने जा रहे स्थापना दिवस के रजत जयंती समारोह में नकद धनराशि देकर सम्मानित किया जाएगा।