फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Students hostel not built even after 12 years

Kannauj News: 12 साल बाद भी नहीं बना छात्रों का हॉस्टल

Sun, 25 Dec 2022 10:23 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 Dec 2022 10:23 PM IST
विज्ञापन
Students hostel not built even after 12 years
तिर्वा। कस्बे में वर्ष 2010 में बना कांशीराम राजकीय पॉलिटेक्निक में छात्रों के लिए हॉस्टल अब तक नहीं बन सका है। इस वजह से गैरजनपदों से भी पढ़ने के लिए छात्रों को बाहर किराए पर कमरे लेकर रहना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सरकार कस्बों व गांव में पॉलिटेक्निक भवन का निर्माण करा रही हैं। वर्ष 2010 में पुराने तहसील भवन के निकट राजकीय पॉलिटेक्निक का निर्माण कराया गया था। इस समय पॉलिटेक्निक में 485 विद्यार्थी पंजीकृत हैं, जिसमें 74 छात्राएं शामिल हैं। पिछले वर्ष छात्राओं का हॉस्टल तो बनकर तैयार हो गया पर 411 छात्र बाहर रहने को मजबूर हैं। छात्रों का कहना है कि अगर विद्यालय परिसर में हॉस्टल का निर्माण हो जाए तो पढ़ाई करने में आसानी हो जाएगी। खर्चे भी बचेंगे। उन्होंने बताया कि बहुत से ऐसे छात्र हैं, जिनकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य संतोष वर्मा का कहना है कि छात्र हॉस्टल के निर्माण के लिए एक साल पहले ही शासन को 1.11 करोड़ रुपये के बजट का प्रस्ताव भेजा था। उसे अब तक मंजूरी न मिल पाने के कारण परिसर में हॉस्टल का निर्माण नहीं हो पा रहा है। बजट मिलते ही परिसर में छात्र हॉस्टल का निर्माण शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed