{"_id":"717b4143ffff44f3b538ee2124c72be0","slug":"students-agitaded-for-scholarship-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रवृत्ति न मिलने छात्रों का कलेक्ट्रेट में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रवृत्ति न मिलने छात्रों का कलेक्ट्रेट में हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो, कन्नौज।
Updated Thu, 03 Mar 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीएसएम कालेज में बीएड की पढ़ाई कर रहे छात्रों ने छात्रवृत्ति भुगतान में देरी का आरोप लगाते हुए बुधवार को कलेक्ट्रेट में जमकर हंगामा किया। डीएम को ज्ञापन लेने के लिए धरनास्थल पर ही आने की जिद पर अड़े छात्रों ने अपर जिलाधिकारी को बैरंग लौटा दिया। दफ्तर में निकलने के बाद डीएम बगैर मिले जाने लगे तो उनकी गाड़ी के आगे खड़े हो गए। इस पर फोर्स ने उन्हें जबरन हटाकर जिलाधिकारी की कार निकलवाई। पांच घंटे बाद सपा नेताओं व अफसरों के समझाने पर प्रदर्शनकारी शांत होकर घर लौट गए।
छात्रसंघ अध्यक्ष राजू यादव, पूर्व महामंत्री सुनील यादव, बंटी ठाकुर, मोहम्मद शादाब, अनंत यादव, ग्यासुद्दीन, चंदन शर्मा, अरविंद, ज्योति, सरिता, नगमा, वृजेंद्र यादव आदि छात्र-छात्राएं बुधवार को सुबह 11 बजे के बाद कलेक्ट्रेट नारेबाजी करते हुए पहुंचीं। यहां जिलाधिकारी कार्यालय के ठीक सामने धरना देकर बैठ गए और नारेबाजी करने लगे।
शोरगुल सुनकर अपर जिलाधिकारी संतोष कुमार वैश्य मौके पर पहुंचे और छात्रों को उनकी समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया।
छात्रों ने लिखित आश्वासन देने और जिलाधिकारी को ही ज्ञापन देने की बात कही। कुछ देर बाद जिलाधिकारी ने छात्रों के प्रतिनिधिमंडल को कक्ष में आकर बात करने के लिए आमंत्रित किया पर जिद पर अड़ गए कि डीएम खुद मौके पर आकर ज्ञापन लें।
विज्ञापन
सवा 12 बजे दफ्तर से निकलने के बाद डीएम कार में बैठे और जाने लगे। यह देख दर्जनों छात्र-छात्राएं रास्ता रोककर कार के चारों तरफ खड़े हो गए। इस पर एडीएम, सदर कोतवाल श्यामवीर सिंह यादव, डीएम के गनर समेत अन्य फोर्स ने छात्रों को जबरन हटाकर गाड़ी बैक कराकर जिलाधिकारी को वहां से निकाला। इस दौरान खींचतान हुई तो एडीएम व छात्रों के बीच जमकर नोकझोंक हुई।
इसके बाद छात्र दोबारा पेड़ के नीचे धरना देकर बैठ गए। कई घंटे बाद जिला समाज कल्याण अधिकारी शैलेंद्र कुमार गौतम, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी राजेश कुमार बघेल और अपर पुलिस अधीक्षक सुभाष चंद्र शाक्य व ब्लाक प्रमुख नीलू यादव ने छात्रों से वार्ता कर उन्हें शांत कराया।
बताया कि जनपद स्तर से सारी लिखापढ़ी हो गई है। शासन स्तर से जल्द ही छात्रों को छात्रवृत्ति मिल जाएगाी। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी राजेश बघेल ने कहा कि छात्र किसी के बहकावे में न आएं। कुछ लोग उन्हें गलत तरीके से गुमराह कर रहे हैं।