{"_id":"63503948cee9445cb1369ca1","slug":"student-unconscious-due-to-beating-of-school-manager-kannauj-news-knp7241712170","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल मैनेजर की पिटाई से छात्र बेहोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल मैनेजर की पिटाई से छात्र बेहोश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सौरिख। क्षेत्र के विजनौरा गांव में स्कूल वाहन से न आने से नाराज मैनेजर ने छात्र की पिटाई कर दी। आरोप है कि पिटाई से छात्र बेहोश हो गया। परिजनों ने मैनेजर के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस से शिकायत की है। इसके बाद पुलिस ने छात्र को चिकित्सीय परीक्षण के लिए सीएचसी भेजा।
सकरावा चौकी के बिजनौरा गांव में मिथिलेश कुमारी ग्लोबल एकेडमी संचालित है। इसमें इटावा के ऊसराहार थाना क्षेत्र के शोभनपुर गांव निवासी विशाल कक्षा 6 का छात्र है। वह साइकिल से स्कूल जाता था। मैनेजर स्कूल वाहन से आने का दबाव बना रहा था। मंगलवार को छात्र साइकिल से विद्यालय पहुंचा। इसी बात से नाराज होकर मैनेजर ने छात्र की डंडे से पिटाई कर दी जिससे वह बेहोश हो गया। पिटाई से उसके शरीर में काफी चोट आई। होश आने पर छात्र को कक्षा में भेज दिया गया। छुट्टी होने पर घर पहुंचे छात्र पिटाई की जानकारी दी। शरीर पर चोटों के निशान देख परिजन भड़क गए। बुधवार को चाचा ओमकार ने मैनेजर जल सिंह यादव के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। मैनेजर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने छात्र को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भिजवा दिया।
--------------------------------------