फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Student going to coaching hit by car, dies

Kannauj News: कोचिंग जा रहे छात्र को कार ने टक्कर मारी, मौत

Tue, 19 May 2026 01:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Tue, 19 May 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Student going to coaching hit by car, dies
मानीमऊ। कोचिंग जा रहे कक्षा छह के छात्र को कार ने टक्कर मार दी। चालक उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचा। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने चालक को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली मोचीपुर निवासी अर्पित कुमार (13) पुत्र रामप्रसाद सोमवार शाम को घर से कोचिंग पढ़ने के लिए निकला था। पिता ने बताया गया कि मानीमऊ के पास नेशनल हाईवे पार करते समय तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि अर्पित ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। अर्पित तारा देवी इंटर कॉलेज मानीमऊ में कक्षा छह का छात्र था। वह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था और उसकी तीन बहनें हैं।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि कार को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में लिया गया है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।



स्कूल में शोक



तारा देवी इंटर कॉलेज मानीमऊ में छात्र की मौत की खबर पहुंचते ही साथी छात्र और शिक्षक भी स्तब्ध रह गए। स्कूल प्रशासन ने 19 मई को एक दिवसीय शोक अवकाश घोषित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed