फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Student and Teacher standing outside school

स्कूल के बाहर खड़े रहते छात्र और टीचर

Wed, 17 Feb 2016 12:08 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Wed, 17 Feb 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
Student and Teacher standing outside school

क्षेत्र के गांव शिवसिंहपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय

विज्ञापन
का हाल बेहाल है। समय से स्कूल नहीं खुल रहा और एमडीएम कागजों में ही बन रहा है। बच्चों को एक दिन भी एमडीएम नहीं मिल पा रहा है। समय से स्कूल न खुलने पर छात्र और शिक्षक स्कूल के बाहर ही खड़े रहने को मजबूर है।

शिवसिंहपुर के प्राथमिक विद्यालय की दशा से ग्रामीणों में भी रोष है। किसी भी दिन विद्यालय समय से नहीं खुल रहा है। हालत यह होती है कि छात्रों और टीचरों को स्कूल के बाहर ही खड़ा रहना पड़ता है। जब प्रधानाध्यापिका स्कूल आती हैं, तब कहीं जाकर स्कूल खुलता हैं। वहीं एमडीएम भी सुचारु रूप से नहीं बन रहा है।

कागजों में एमडीएम प्रतिदिन बन रहा है। स्कूल के ही शिक्षामित्र सर्वेश पाल व सहायक टीचर दीपशिखा और पुष्पा पाल ने बताया कि वह लोग खुद रोज स्कूल आकर छात्रों के साथ बाहर खड़े रहते हैं। उन्होंने बताया कि न एमडीएम बन रहा न ही दूध का वितरण हो रहा है।

इन लोगों ने आरोप लगाया कि हेडमास्टर उनके फर्जी हस्ताक्षर कर एमडीएम बनना और दूध वितरण दिखा देते है। टीचरों ने कहा कि उन्होंने बड़े अफसरों से भी मामले की शिकायत की, मगर कोई सुधार नहीं हो रहा है। वहीं इस संबंध में बीएसए रामकरन यादव ने बताया कि वह खुद इस मामले की जांच करेंगे और अगर अनियमितता मिलती है तो वह संबंधित के खिलाफ कड़ी विभागीय कार्रवाई करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed