फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Strike ends on assurance of improvement in drinking water system

पेयजल व्यवस्था में सुधार के आश्वासन पर हड़ताल खत्म

Wed, 28 Jul 2021 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Strike ends on assurance of improvement in drinking water system
जूस पिलाकर भूख हड़ताल खत्म करातीं पूर्व राज्यमंत्री अर्चना पांडेय। - फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ(कन्नौज)। पूर्व राज्यमंत्री अर्चना पांडेय ने चौथे दिन भूख हड़ताल खत्म करा दी। उन्होंने विधायक निधि से तीन हैंडपंप लगवाने और बिगड़ी पेयजल व्यवस्था में सुधार के लिए शासन से बजट स्वीकृत कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

बुधवार सुबह नौ बजे पूर्व राज्यमंत्री अर्चना पांडेय ने बहवलपुर के गमा देवी मंदिर पहुंचकर अनशनकारियों से वार्ता की। उन्होंने कहा कि नये नलकूप की स्थापना और छिबरामऊ पुनर्गठन त्वरित पेयजल योजना से संबंधित पत्रावलियों को अपर मुख्य सचिव, एमडी जल निगम को सौंप दिया गया है। शासन स्तर से बहवलपुर में नये नलकूप की स्थापना को लेकर प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। उन्होंने पेयजल व्यवस्था में शीघ्र सुधार के लिए कहा। वार्ता के दौरान आंदोलन के अगुवा हरिशरण शाक्य की मांग पर पूर्व राज्यमंत्री ने अपनी विधायक निधि से बहवलपुर में तीन हैंडपंप लगवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

अर्चना पांडेय ने भूख हड़ताल पर बैठे हरिशरण शाक्य, जयप्रकाश, बाबा रामनरेश शाक्य, समाजसेवी अमित शाक्य व सोनेलाल शाक्य को जूस पिलाकर अनशन समाप्त कराया। इस मौके पर पूर्व जिपंस जितेंद्र शाक्य उर्फ जीतू, अजय चतुर्वेदी, मनोज कुमार सिंह, मूलचंद्र यादव, शेर सिंह पाल, अरुण कुमार उर्फ टिंकी यादव, शब्बीर खां, चंद्रपाल गौतम, नरेंद्र शर्मा, अक्कू भदौरिया, सुशील कुमार पांडेय, डॉ. सुरेंद्र सिंह शाक्य, रामशंकर शाक्य, सोबरन सिंह शाक्य सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नलकूपों से होगी पानी की सप्लाई
पूर्व राज्यमंत्री ने जल निगम के अधिशासी अभियंता से अनशनकारियों की फोन पर वार्ता कराई। एक्सईएन ने आश्वस्त किया कि नगर की पेयजल समस्या दूर करने के लिए जल निगम के नौ नलकूप शुरू कराकर डायरेक्ट पानी वाली पाइप लाइनों से जोड़ दिए जाएंगे। बजट मिलते ही एक साल के अंदर टंकियों से आपूर्ति शुरू हो जाएगी। बहवलपुर में पेयजल समस्या के निराकरण के लिए नई पाइप लाइन को तालग्राम चौराहे से जुड़वा दिया जाएगा। तब तक खराब पांचों हैंडपंपों की मरम्मत करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed