फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Strengthen the nation by ensuring the victory of BJP candidates: Prakash Pal

भाजपा प्रत्याशियों को जिताकर राष्ट्र को मजबूत करें : प्रकाश पाल

Wed, 21 Oct 2026 11:31 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
Strengthen the nation by ensuring the victory of BJP candidates: Prakash Pal
गुरसहायगंज। भाजपा के पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष एवं पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष तथा राज्यसभा सांसद प्रकाश पाल ने शिक्षक और स्नातक चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों को जिताने की अपील की। वह नगर में भाजपा जिला उपाध्यक्ष जीतू तिवारी के कार्यालय पर पहुंचे थे। यहां उन्होंने इंजीनियर हरि किशोर तिवारी और डॉ. मानवेंद्र सिंह गुरुजी के समर्थन में मतदाताओं से संवाद किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राष्ट्र को मजबूत करने और देश के विकास को गति देने के लिए भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक व्यवस्था को बनाए रखना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने फ्रांस, नेपाल और बांग्लादेश में हुए राजनीतिक घटनाक्रमों का उल्लेख करते हुए कहा कि देश में भी कुछ ताकतें विभिन्न मुद्दों के सहारे अराजकता फैलाने का प्रयास कर रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ विरोधी दल किसानों सहित विभिन्न वर्गों से जुड़े मुद्दों को लेकर देश में अस्थिरता पैदा करना चाहते हैं। ऐसे में मतदाताओं को सतर्क रहने और राष्ट्रहित को प्राथमिकता देने की आवश्यकता है।
विज्ञापन

उन्होंने शिक्षक एवं स्नातक चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों को अपना समर्थन देकर विजयी बनाएं। उन्होंने कहा कि मजबूत राष्ट्र के निर्माण और विकास के संकल्प को आगे बढ़ाने के लिए भाजपा प्रत्याशियों की जीत महत्वपूर्ण है। इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष जीतू तिवारी के कार्यालय पर चुनाव को लेकर चर्चा हुई और पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में मतदान करने का आह्वान किया गया। इस दौरान पूर्व क्षेत्रीय मंत्री देवेंद्र देव, धर्मेंद्र कौशल, मुलू गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed