फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Street vendors: An example of self-reliance.

Kannauj News: रेहड़ी-पटरी व्यवसायी आत्मनिर्भरता की मिसाल

Sun, 11 Oct 2026 11:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Street vendors: An example of self-reliance.
छिबरामऊ। हीरालाल वैश्य नेशनल इंटर काॅलेज में रविवार को कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें विधायक अर्चना पांडेय ने रेहड़ी-पटरी व्यवसाय करने वाले मेहनतकश उमाशंकर सर्वेश विजय राजन लालू सहित 100 व्यापारियों का सम्मान एवं अभिनंदन किया। उन्होंने छोटे व्यापारियों के परिश्रम, लगन और उद्यमशीलता की सराहना करते हुए स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में उनके योगदान को महत्वपूर्ण बताया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि रेहड़ी-पटरी व्यवसायी अपने परिश्रम और लगन के बल पर न केवल अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे हैं, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने के साथ आत्मनिर्भरता की मिसाल भी पेश कर रहे हैं। उनके श्रम और योगदान का सम्मान किया जाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार रेहड़ी-पटरी व्यवसायियों के सम्मान, स्वाभिमान और कल्याण के लिए निरंतर प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही हैं। भाजपा सरकार का संकल्प है कि समाज के प्रत्येक मेहनतकश वर्ग को सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भर बनने के अवसर प्राप्त हों।
विज्ञापन

चेयरमैन मनोज दुबे ने कहा कि छोटे व्यापारियों और स्वरोजगार से जुड़े लोगों को प्रोत्साहित करना आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। ऐसे प्रयासों से मेहनतकश लोगों का मनोबल बढ़ता है और उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष गौरव दुबे, पूर्व नगर अध्यक्ष आनंद गुप्ता, सभासद पंकज दुबे, गौरव अमर त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed