फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Stop unnecessary cuts on expressways

Kannauj News: एक्सप्रेसवे पर अनावश्यक कट बंद करवाएं

Tue, 24 Sep 2024 02:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 Sep 2024 02:29 AM IST
विज्ञापन
Stop unnecessary cuts on expressways
कन्नौज। जिला सड़क सुरक्षा समिति की कलक्ट्रेट के गांधी सभागार में डीएम शुभ्रांत शुक्ल ने एसपी अमित कुमार आनंद के साथ सोमवार को अधिकारियों के साथ बैठक की। डीएम ने यूपीडा को निर्देश दिए कि दुर्घटना से बचाव एवं सुरक्षात्मक उपाय के लिए आवश्यक कदम उठाएं।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि एक्सप्रेसवे में अधिक दुर्घटना होने वाले स्थानों का चिह्नांकन कर वार्निंग संकेतक, रेड या ब्लू (पुलिस संकेतक) बत्ती लगाई जाए। साथ ही वाहन कितनी स्पीड में चलाना है कि जानकारी के लिए इलेक्ट्रॉनिक बोर्ड लगाने का प्रस्ताव शासन को भेजा जाए। निर्देश दिए कि स्पीड कंट्रोल करने के लिए ओवर स्पीड वाले वाहनों का चालान किया जाए। कहा कि जिले में ब्लैक स्पाॅट के लिए जो सुरक्षात्मक कार्य किए गए हैं, उन्हें दोबारा किया जाए। संबंधित को निर्देश दिए कि जीटी रोड में जहां कट हैं, वहां संकेतक लगाए जाए। साथ ही अनावश्यक कट बने हैं, उन्हें बंद किया जाए। उन्होंने कहा कि सड़कों में रेडियम वाली प्लेट लगाई जाएं, जिससे दुर्घटनाओं से बचा जा सके।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि जीटी रोड पर मवेशी पाए जाएं तो गोशालाओं में संरक्षित किया जाए। उन्होंने कहा कि स्कूल बसों और ऑटो का फिटनेस परीक्षण करने एवं स्कूल बसों और ऑटो में क्षमता से अधिक बच्चे न बैठे। इसके लिए नियमित जांच करने के निर्देश दिए। नियम विरुद्ध स्कूली बस एवं ऑटो के संचालन पर सख्त कार्रवाई की जाए। एसपी ने कहा कि आवश्यक स्थानों पर साइन बोर्ड लगाया जाएगा। एक्सप्रेसवे से शहर व कस्बों की ओर बताए जाने वाले संकेतक चिह्न को सही किया जाए। सड़क सुरक्षा नियमों से संबंधित जागरूकता कार्यक्रम किए जाएं। विगत वर्ष की अपेक्षा सड़क दुर्घटनाओं की संख्या बढ़ी है। दुर्घटनाओं को रोकने के लिए बेहतर रणनीति बनाकर कार्य करें। बैठक में एडीएम आशीष सिंह, डीआईओएस डॉ. पूरन सिंह, एआरटीओ ईज्या तिवारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed