फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Stimet sent Tirwa - Kannauj highway construction

तिर्वा-कन्नौज हाईवे के निर्माण को भेजा स्टीमेट

Sat, 21 Nov 2015 11:38 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Sat, 21 Nov 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
Stimet sent Tirwa - Kannauj highway construction

तिर्वा-कन्नौज हाईवे का निर्माण करीब डेढ़ माह से बंद

विज्ञापन
चल रहा है। इसके अलावा सूमो कंपनी की ओर से चौड़ीकरण के निर्माण में बरती गई लापरवाही के चलते कई स्थानों पर रोड बैठ जाने का मामला भी प्रकाश में आया है। डीएम ने कहा कि रोड बैठने का मामला संज्ञान में है, उसको नए सिरे से बनवाया जाएगा।

इसके अलावा मुख्यमंत्री ने डिवाइडर को और अधिक चौड़ा करने के निर्देश दिए हैं। ज्ञात हो कि कन्नौज में तिर्वा क्रासिंग से इंदरगढ़ तिराहे तक मार्ग के चौड़ीकरण को शासन ने मंजूरी दी थी। चौड़ीकरण का कार्य पिछले एक वर्ष से काफी तेज रफ्तार से चल भी रहा था, पर करीब डेढ़ माह से काम रुका हुआ है।

जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने कहा कि कई जगह रोड बैठने का मामला प्रकाश में आया है। सूमो कंपनी से वार्ता की गई है, उस हिस्से का निर्माण नए सिरे से कराया जाएगा। काम बंद होने के बाबत कहा कि तिर्वा में अंदर ग्राउंड विद्युत लाइन डालने का कार्य चल रहा था। इसमें पहले 2,300 उपभोक्ता थे, जो बढ़कर करीब 4,500 हो गए हैं।

तिर्वा-कन्नौज मार्ग पर रास्ते में पड़ने वाले ईशन नदी पुल का स्टीमेट पहले चौड़ीकरण को स्वीकृत हुई धनराशि में शामिल नहीं थी। इस कारण रिवाइज स्टीमेट को भेजा गया है। रिवाइज स्टीमेट जल्द पूर्ण होने की उम्मीद है। कहा कि कराए निर्माण कार्य में डिवाइडर कम चौड़ाई का बनाया गया है। जिसको लेकर सीएम ने निर्देश प्रदान किए हैं कि इनकी चौड़ाई बढ़ाई जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed