फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Sticks and sticks were used between two parties for the crop, two injured

Kannauj News: फसल के लिए दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, दो घायल

Tue, 10 Jun 2025 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jun 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Sticks and sticks were used between two parties for the crop, two injured
गुरसहायगंज। मक्का की फसल चराने की शिकायत के लिए मंगलवार को दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। लाठी-डंडों और सरियों से हुई मारपीट में दोनों पक्षों से एक-एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना को लेकर दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के विरूद्ध तहरीर दी। पुलिस ने नौ नामजद समेत तीन-चार अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम मझपुर्वा निवासी वसीम ने बताया कि शनिवार की शाम बकरियों द्वारा मक्का की फसल चरने की शिकायत करने जावेद के दरवाजे पर गया था। इस पर जावेद, सावेज, तहसीम और अय्यान ने गालीगलौज कर मारपीट शुरू कर दी। वसीम के अनुसार जब वह भागकर घर पहुंचा तो आरोपियों ने घर में घुसकर लाठी-डंडों और लात-घूसों से हमला किया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई। वसीम की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


वहीं मझपुर्वा निवासी फ़राज़ ने बताया कि वह बुआ के दरवाजे पर बैठा था। तभी रंजिश के चलते मतलूम, लीक, अरवाज, अरमान और वसीम तीन-चार अज्ञात लोगों के साथ लाठी-सरिया लेकर आ धमके और गालीगलौज करते हुए मारपीट करने लगे। फ़राज़ जब घर के अंदर भागा तो आरोपियों ने वहां भी मारपीट कर दी, जिससे वह भी गंभीर रूप से घायल हो गया। फ़राज़ ने पांच नामजद व तीन-चार अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। कोतवाल आलोक दुबे ने बताया कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed