{"_id":"5ea323b98ebc3e906f64a3ae","slug":"stet-baink-ke-paas-phate-pade-mile-not-hadakamp-kannauj-news-knp556869946","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेट बैंक के पास फटे पड़े मिले नोट, हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टेट बैंक के पास फटे पड़े मिले नोट, हड़कंप
विज्ञापन
स्टेट बैंक के पास पड़े फटे नोट।
- फोटो : KANNAUJ
छिबरामऊ(कन्नौज)। नगर की भारतीय स्टेट बैंक शाखा के पास सौ रुपये के नोट फटे पड़े मिले हैं। इससे हड़कंप मच गया। लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने नोटों के टुकड़ों को सैनिटाइज कर जब्त कर लिया।
शुक्रवार को मुख्य मार्ग पर स्थित भारतीय स्टेट बैंक शाखा के सामने पतली गली में सौ रुपये के नोट फटे पड़े थे। इनके कोरोना संक्रमित होने के अंदेशे से हड़कंप मच गया। पुलिस को जानकारी दी गई। प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र कुमार मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने नोटों के टुकड़ों को सैनिटाइज कर जब्त कर लिया।
वहीं नगर के चौधरियान मोहल्ले में दो सौ रुपये के नोट के टुकड़े पड़े मिले। आसपास के लोगों ने बताया कि चार दिन पहले भी यहां पांच सौ रुपये के नोट के टुकड़े मिले थे। लगातार नोटों के टुकड़ों के मिलने से लोग डरे हुए हैं। प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि नोटों के टुकड़े कहां से आए, इसकी जांच कराई जाएगी।