{"_id":"6a5fbccc81f99f9eb0028e6c","slug":"state-president-of-bku-balraj-faction-placed-under-house-arrest-kannauj-news-c-214-1-knj1005-152956-2026-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: भाकियू बलराज गुट के प्रदेश अध्यक्ष नजरबंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: भाकियू बलराज गुट के प्रदेश अध्यक्ष नजरबंद
विज्ञापन
छिबरामऊ। केंद्र सरकार की नीतियों और प्रस्तावित ट्रेड डील के विरोध में दिल्ली के किसान घाट पर आयोजित किसान महापंचायत में शामिल होने जा रहे भारतीय किसान यूनियन बलराज गुट के प्रदेश अध्यक्ष अवधेश सिंह को मंगलवार को स्थानीय प्रशासन ने आवास पर नजरबंद कर दिया। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में किसान नेता व कार्यकर्ता उनके आवास पर पहुंच गए।
किसान नेताओं का आरोप है कि शांतिपूर्ण ढंग से अपनी बात रखने के लोकतांत्रिक अधिकार का हनन किया जा रहा है। उनका कहना है कि प्रस्तावित ट्रेड डील किसानों के हितों के खिलाफ है और इसे लेकर किसानों में पहले से ही नाराजगी है। प्रशासन की कार्रवाई से आंदोलन को दबाया नहीं जा सकता। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने प्रदेश अध्यक्ष के आवास के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी।
विरोध प्रदर्शन के दौरान जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह, युवा प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर सौरव यादव, प्रदेश कोषाध्यक्ष जयकिशन, प्रदेश मीडिया प्रभारी युवा कौशल यादव, प्रदेश संगठन मंत्री आकाश खान सहित संगठन के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। किसान नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि किसानों को इसी तरह रोका गया और उनकी आवाज दबाने का प्रयास किया गया, तो भाकियू बलराज गुट प्रदेशव्यापी आंदोलन शुरू करने को मजबूर होगी।