{"_id":"6aea216bbcf7e37fc608c919","slug":"standards-disregarded-in-the-construction-of-a-warehouse-worth-40-lakh-kannauj-news-c-214-1-knj1008-158783-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: 40 लाख के गोदाम निर्माण में मानकों की अनदेखी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: 40 लाख के गोदाम निर्माण में मानकों की अनदेखी
विज्ञापन
समधन। नगर पंचायत में चल रहे विकास कार्यों में बड़े पैमाने पर अनियमितता सामने आई है। ईओ के निरीक्षण में मंगलवार को जमीनी हकीकत की पोल खुल गई। घटिया सामग्री के इस्तेमाल पर ईओ ने नाराजगी जताते हुए काम बंद कराया और ठेकेदार को फटकार लगाते हुए नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
कस्बे के एक पेट्रोल पंप के पास 40 लाख रुपये की लागत से गोदाम और दुकानों का निर्माण कराया जा रहा है। निर्माण कार्य में ठेकेदार द्वारा मानक व गुणवत्ता की खुलेआम अनदेखी की जा रही थी। इसकी शिकायत पर ईओ ने स्थलीय निरीक्षण किया और कार्रवाई की। इसके बाद मोहल्ला गर्दाबाद में एफजी से असलम के मकान तक बन रही सीसी रोड का निरीक्षण किया गया, वहां भी गुणवत्ता बेहद खराब मिली। ठेकेदार को सुधार के निर्देश दिए गए।
मोहल्ला शांति नगर में प्राइमरी स्कूल के पास जलभराव की समस्या पर स्थानीय लोगों ने शिकायत की, जिस पर कर्मचारियों को बुलाकर तत्काल निस्तारण के निर्देश दिए गए। दीपावली पर्व के मद्देनजर हिंदू बस्तियों में सफाई और लाइट व्यवस्था दुरुस्त करने का फरमान सफाई नायक नरेश कुमार, सुनील कुमार और अशोक कुमार, कासिम को दिया गया। ईओ ने कहा कि सरकारी धन का दुरुपयोग बर्दाश्त नहीं होगा। मानकों की अनदेखी पर नोटिस जारी कर रिकवरी की जाएगी। इस दौरान लिपिक राजेश वर्मा, दीपक श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।