फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Stalls for the Electricity and Revenue Departments were not set up.

Kannauj News: बिजली और राजस्व विभाग के नहीं लगे स्टाॅल

Sun, 04 Oct 2026 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Stalls for the Electricity and Revenue Departments were not set up.
गुरसहायगंज। सेवा संकल्प अभियान के तहत तीन से नौ अक्तूबर तक सेवा सेतु अभियान, बहुउद्देशीय सेवा शिविर, विभिन्न विभागों के स्टाल और स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया जा रहा है। शिविर के दूसरे दिन रविवार को भी बिजली और राजस्व विभाग की लापरवाही सामने आई। दोनों विभागों की ओर सेकोई अधिकृत कर्मचारी या प्रतिनिधि शिविर में नहीं पहुंचा।
विज्ञापन


विकासखंड तालग्राम में सेवा सेतु अभियान के दूसरे दिन स्वास्थ्य विभाग, समाज कल्याण विभाग, श्रम विभाग, आयुष्मान भारत, पशुपालन विभाग, खाद्य एवं रसद विभाग, शिक्षा विभाग, ग्राम विकास विभाग (एनआरएलएम, वीबीजीरामजी), पंचायती राज विभाग, वन विभाग, कृषि विभाग तथा बाल विकास पुष्टाहार विभाग सहित अन्य विभागों को अपने-अपने स्टाल लगाकर लोगों को योजनाओं की जानकारी देनी थी। इसके अलावा बिजली और राजस्व विभाग को भी शिविर में शामिल होना था। शिविर में अधिकांश विभागों के स्टाल लगाए गए और कर्मचारियों ने पहुंचकर लोगों को विभागीय योजनाओं एवं सुविधाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने विभिन्न योजनाओं से संबंधित जानकारी प्राप्त की और अपनी समस्याएं भी अधिकारियों के सामने रखीं। वहीं बिजली और राजस्व विभाग के स्टाल नहीं लगने से संबंधित विभागों की योजनाओं और समस्याओं के समाधान के लिए पहुंचे लोगों को निराशा हुई। बीडीओ उमाशंकर साहू ने बताया कि जिलाधिकारी के आदेश के अनुसार सभी संबंधित विभागों के प्रतिनिधियों को सेवा सेतु अभियान में शामिल होने के लिए सूचना दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed