फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Elderly prisoner dies during treatment; magisterial inquiry ordered.

Kannauj News: जेल में बंद बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत, मजिस्ट्रियल जांच के आदेश

Mon, 05 Oct 2026 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Elderly prisoner dies during treatment; magisterial inquiry ordered.
छिबरामऊ (कन्नौज)। जिला कारागार में निरुद्ध वृद्ध सजायाफ्ता बंदी की जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज कानपुर में रविवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। प्रशासन ने मामले में मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

कोतवाली गुरसहायगंज के जयसिंहपुरवा निवासी सुरेश सिंह ठाकुर (76) जिला कारागार अनौगी में सजा काट रहे थे। 24 सितंबर की सुबह अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। जेल चिकित्सक ने प्राथमिक जांच के बाद हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज कानपुर रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान भोर में साढ़े चार बजे उनकी मृत्यु हो गई। घटना की सूचना पर जेल प्रशासन ने उच्चाधिकारियों को अवगत कराया। डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं। जांच की जिम्मेदारी उप जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र कुमार द्विवेदी को सौंपी गई है। एसडीएम ज्ञानेंद्र कुमार द्विवेदी ने बताया कि इस मामले से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी या साक्ष्य रखने वाला व्यक्ति 12 अक्तूबर तक उनके कार्यालय में उपस्थित होकर अपना बयान दर्ज करा सकता है। जांच रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed