{"_id":"6ac2a0494764fbef020bdc14","slug":"dengue-confirmed-in-five-fever-patients-kannauj-news-c-214-1-knj1007-157218-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: पांच बुखार पीड़ितों में डेंगू की पुष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: पांच बुखार पीड़ितों में डेंगू की पुष्टि
विज्ञापन
ठठिया। उमर्दा ब्लॉक क्षेत्र के जनेरी गांव में जलभराव और जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं। गंदगी और जलभराव के बीच मच्छरों का प्रकोप बढ़ने से गांव में वायरल बुखार के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। वहीं, जांच किट में दंपती समेत पांच मरीजों की डेंगू की पुष्टि हुई है।
गांव में 50 लोग बुखार की चपेट में हैं। गांव के अनिल कटियार (50), पत्नी कांति कटियार (45), एवी कटियार (5) और शुभम (18) समेत पांच में जांच किट में डेंगू की पुष्टि हुई है। इनके अलावा गांव के नीलेश कुमार (30), सुरभि (18), सिद्धांत (23), इंदिरा देवी (55), पालक (18), अनुरुद्ध (50), विनय कटियार (33), अनिकेत (7), जितेंद्र (25) और मनोज (50) समेत कई लोग बुखार पीड़ित हैं। इनमें एवी कटियार को कानपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीएमओ डॉ. विकास चंद्रा ने बताया कि स्वास्थ्य टीम को गांव में भेजकर मरीजों की जांच की जाएगी और दवा उपलब्ध कराई जाएंगी। (संवाद)