{"_id":"5e3db3148ebc3ee60b3cadd9","slug":"st-xavier-s-winner-in-volleyball-asha-public-school-runner-up-kannauj-news-knp543196289","type":"story","status":"publish","title_hn":"वॉलीबॉल में सेंट जेवियर्स विजेता, आशा पब्लिक स्कूल उप विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वॉलीबॉल में सेंट जेवियर्स विजेता, आशा पब्लिक स्कूल उप विजेता
विज्ञापन
सेंट जेवियर्स विद्यालय में वॉलीबॉल मैच खेलतीं आशा पब्लिक स्कूल व सेंट जेवियर्स की टीमें।
- फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। हव ऑफ लर्निंग के तहत सेंट जेवियर्स में सीबीएसई के छह विद्यालयों की वॉलीबॉल प्रतियोगिता हुई। लीग मैच के बाद सेंट जेवियर्स व आशा पब्लिक स्कूल के बीच कांटे का मुकाबला हुआ। सेंट जेवियर्स की टीम ने कड़ी टक्कर देते हुए आशा पब्लिक को पटकनी दे दी।
पूर्व प्रधानाचार्य एनसी टंडन ने वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि कोई भी खेल हो, उसे रोमांचक तरीके से खेल भावना से खेलना चाहिए। प्रतियोगिता में दो बजे तक सभी टीमों के लीग मैच हुए। फाइनल में सेंट जेवियर्स व आशा पब्लिक स्कूल के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। सेंट जेवियर्स ने जीत हासिल की। आशा पब्लिक स्कूल की टीम उप विजेता रही।
निर्णायक मंडल में सेंट जेवियर्स से माधव प्रसाद, गगन यादव, जेपीएस के अतुल दीक्षित, कन्नौज पब्लिक स्कूल के नीशू, श्रवण कुमार, सेंट पॉल के जोजो मैच्यो, आशा पब्लिक स्कूल के सुधाकर शर्मा, अभिषेक दुबे ने निर्णय दिए। खिलाड़ियों के आपस में उलझने पर उन्हें शांत कराया गया। इस मौके पर सेंट जेवियर्स के प्रबंधक सुनील कुमार सिंह, प्रधानाचार्य अंचितो आरके पॉल सहित अन्य स्टॉफ मौजूद रहा।