{"_id":"31609fcb2b70432af68bb79a868e9024","slug":"spread-awareness-for-family-planning-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवार नियोजन के लिए जागरूक फैलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिवार नियोजन के लिए जागरूक फैलाएं
अमर उजाला कन्नाैैज
Updated Tue, 23 Jun 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिवार नियोजन को बढ़ावा देने के लिए स्वास्थ्य विभाग व एनजीओ ने संयुक्त रूप से तीन दिवसीय प्रशिक्षण दिया। इस दौरान महिलाओं को जागरूक करने के लिए एएनएम को प्रेरित किया गया।
मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में बीते आठ दिनों से चल रहे प्रशिक्षण में प्रशिक्षक डा. सुशीला वर्मा, राजेश प्रजापति, श्वेता तिवारी ने एएनएम को बताया कि परिवार नियोजन से कई फायदे हैं। अधिक बच्चे होने से महिलाओं का शरीर भी प्रभावित होता है। खून की कमी सहित कई अन्य बीमारियां हो जाती हैं। इसलिए महिलाओं को चाहिए कि वह परिवार नियोजन के साधनों को अपनाएं।
अधिक बच्चे होने से उनके खानपान पर भी असर पड़ता है। खानपान बेहतर न हो पाने के कारण बच्चे व महिलाएं कुपोषित हो जाती हैं। इस मौके पर सीएमओ डा. पीएन वाजपेयी, डिप्टी सीएमओ व राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन से संबंधित कई अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। प्रशिक्षण के अंतिम दिन सीएमओ ने एएनएम को प्रशिक्षण का प्रमाणपत्र दिया।