{"_id":"60d8b3b78ebc3ef89b657dd8","slug":"sports-kannauj-news-knp636844725","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरा सेमीफाइनल रसूलाबाद क्रिकेट क्लब ने तीन रन से जीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरा सेमीफाइनल रसूलाबाद क्रिकेट क्लब ने तीन रन से जीता
विज्ञापन
तालग्राम। हरपल क्रिकेट टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल मैच रविवार को खेला गया। रसूलाबाद क्रिकेट क्लब ने जेरकिला क्रिकेट क्लब को तीन रन से हरा दिया। अब फाइनल में रसूलाबाद और चंदन क्रिकेट क्लब के बीच मुकाबला होगा। शीबू हुसैन को मैन ऑफ द मैच का खिताब मिला।
कांशीराम कालोनी के पास मैदान में हो रहे टूर्नामेंट में रविवार को दूसरे सेमीफाइनल मैच में जेरकिला क्रिकेट क्लब के कप्तान इमरान खान ने टास जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करने उतरी रसूलाबाद क्रिकेट क्लब की टीम ने निर्धारित 15 ओवर में छह विकेट खोकर 124 रन बनाया। शीबू हुसैन ने 34 गेंदों पर 78 रन की शानदार पारी खेली। इसमें सात छक्के और छह चौके भी शामिल हैं।
इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने मैदान में उतरी जेरकिला क्रिकेट क्लब टीम ने निर्धारित 15 ओवर में सात विकेट खोकर 124 रन बनाए। मैच रोचक रहा और टाई हो गया। सुपर ओवर खेला गया, जिसमें जेरकिला क्रिकेट क्लब के बल्लेबाज फिरदोस खान उर्फ लल्ला और आलम ने सुपर ओवर में तीन रन बनाएं। रसूलाबाद टीम के शीबू हुसैन और राशिद ने इस मैच को तीन ही गेंदों में छह रन बनाकर तीन रन से टीम को जीत दिलाई।
विज्ञापन
उबैश आलम खान, फखरे आलम उर्फ लखन, अल्तमस उर्फ कादरी ने कमेंटरी की। इस मौके पर सभासद राजेश शर्मा, अधिवक्ता जसीम, जुबैर आलम खान, तौफीक मिस्त्री, अदनान खान, छोटे मियां, शमशाद खान, सद्दाम हुसैन व राजा आदि मौजूद रहे।