{"_id":"600b18fd8ebc3e30ce231e68","slug":"sports-cricket-kannauj-kannauj-news-kannauj-news-knp607583527","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा ने खांडेकर एकादश कानपुर को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा ने खांडेकर एकादश कानपुर को हराया
विज्ञापन
कन्नौज। शहर के बोर्डिंग मैदान पर खेले जा रहे राज्यस्तरीय द्वितीय क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को खांडेकर एकादश कानपुर और आगरा की टीम के बीच क्वार्टर फाइनल मुकाबला खेला गया। कप्तान निशांत के शानदार प्रदर्शन से आगरा की टीम मैच जीतकर सेमीफाइनल में पहुंच गई।
स्वर्गीय ओम प्रकाश पाठक मेमोरियल राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को निगम के अधिकारी निर्दोष कुमार जौहरी ने टॉस उछालकर मैच की शुरुआत कराई। खांडेकर एकादश ने टॉस जीतकर फील्डिंग करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने आई आगरा की टीम ने 25 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 166 रन बनाए। बल्लेबाज निशांत कुशवाहा ने 28, मधुर तिवारी ने 22, राममोहन ने 26 और सचिन यादव ने 24 रन का योगदान दिया। कानपुर के गेंदबाज मयंक सिंह ने 25 रन देकर तीन विकेट लिए। इसके अलावा ऋषभ मिश्रा ने दो विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी कानपुर की टीम 24.1 ओवर में 146 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। बल्लेबाज ऋषभ मिश्रा ने पांच चौकों की मदद से 31 रन बनाए।आदेश कुमार ने 15, भवानी सिंह ने 26, शुभम चौधरी ने 23 और प्रशांत त्रिवेदी ने 21 रन बनाए। आगरा के गेंदबाज और कप्तान निशांत कुशवाहा ने 25 रन देकर तीन विकेट लिए। इसके अलावा सौरभ, ऋषभ अवस्थी और रूपेश मिश्रा ने दो-दो विकेट लिए। शानदार कप्तानी व ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए निशांत कुशवाहा को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। मैच के अंपायर रितेश शर्मा और रोहित सिंह रहे। स्कोरर आकाश मिश्रा रहे। कन्नौज क्रिकेट एसोसिएशन के सदस्य के रूप में संजय सामवेदी, पवन त्रिवेदी, गुफरान हुसैन, अब्दुल मालिक, आनंद मिश्रा आदि मौजूद रहे। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार भाजपा नगर अध्यक्ष आशुतोष मिश्रा ने प्रदान किया।