फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   sports,cricket,kannauj,kannauj news

लव की शतकीय पारी से मथुरा ने प्रयागराज को 46 रन से हराया

Wed, 20 Jan 2021 12:26 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jan 2021 12:26 AM IST
विज्ञापन
sports,cricket,kannauj,kannauj news
बोर्डिंग मैदान में चल रहे राज्य स्तरीय द्वितीय क्रिकेट टूर्नामेंट में शॉट मारते मथुरा के खिलाड़ - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। शहर के बोर्डिंग मैदान में चल रहे राज्य स्तरीय द्वितीय क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को प्रयागराज व मथुरा के बीच मुकाबला हुआ। अमरनाथ क्लब मथुरा की टीम ने यह मैच 46 रन से जीत लिया।
विज्ञापन

स्वर्गीय ओम प्रकाश पाठक मेमोरियल राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को अमरनाथ क्लब मथुरा और प्रयागराज एकादश के बीच मैच खेला गया। प्रयागराज एकादश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी अमरनाथ क्लब मथुरा की टीम ने शानदार शुरुआत की। सलामी जोड़ी लव चौधरी व अमित ने 142 रन की साझेदारी करते हुए 10 विकेट के नुकसान पर 238 रन बनाए। अमर नाथ क्लब मथुरा के बल्लेबाज लव चौधरी ने 135, अमित ने 26, सचिन ने 19, विमल बिधूरी ने 15 रन का योगदान दिया। प्रयागराज के गेंदबाज अभिषेक व सोनकर ने दो-दो विकेट और अक्षय चौधरी ने एक विकेट लिया। जवाब में बल्लेेबाजी करने उतरी प्रयागराज की टीम 192 रन ही बना सकी। टीम के सभी खिलाड़ी लक्ष्य को पाने की चक्कर में अपने विकेट गवां बैठे। अमरनाथ क्लब मथुरा की टीम ने यह मैच 46 रनों से जीत लिया।
विज्ञापन

प्रयागराज के बल्लेबाज शुभम ने 67, वेदांत ने 44, अक्षय ने 27 रन बनाए। अमरनाथ क्लब मथुरा के बॉलर जयंत चौधरी, विमल बिधूरी ने तीन-तीन विकेट लिए, लव चौधरी ने दो विकेट लिए। मैन आफॅ द मैच का पुरस्कार आगरा में डॉक्टर व कन्नौज की बेटी मणि वहल व उनकी मां शीला कपूर ने अमरनाथ क्लब मथुरा के खिलाड़ी लव चौधरी को दिया। खेल शुरू होने से पहले वाणिज्य कर कमिश्नर निरंजन ने टॉस किया। कन्नौज क्रिकेट एसोसिएशन सदस्य के रूप में पवन त्रिवेदी, संजय सामवेदी, नीरज सामवेदी, अब्दुल मलिक, ममतेश तिवारी आदि रहे। मैच के अंपायर रितेश शर्मा एवं रोहित सिंह रहे। डिजिटल स्कोरिंग आकाश मिश्रा ने की। बुधवार का मैच आगरा बनाम फतेहगढ़ के बीच सुबह 10 बजे से खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed