फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Spend millions Pakra still persisted in the dark

लाखों रुपये खर्च फिर भी पकरा में अंधेरा कायम

Tue, 10 Nov 2015 11:47 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Tue, 10 Nov 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
Spend millions Pakra still persisted in the dark

नदसिया के मजरा पकरा गांव में एक साल पहले

विज्ञापन
विद्युतीकरण कराया गया था। इसके बाद मेन लाइन से कनेक्शन नहीं जोड़ा गया। इस कारण अब तक गांव में अंधेरा कायम है।

वीरपाल सिंह, नागेंद्र सिंह, महेश सिंह, सुरेंद्र सिंह और भानु प्रताप आदि ग्रामीणों का कहना है राजीव गांधी विद्युतीकरण योजना के तहत विद्युतीकरण मंजूर हुआ था। गांव में खंभे एवं तार खिंचवाने के बाद ट्रांसफार्मर लगाए गए। बाद में घर-घर में कनेक्शन देकर मीटर लगा दिए गए, पर बिजली आपूर्ति चालू नहीं हो सकी।

मेन लाइन से कनेक्शन जोड़ने की मांग कई बार की गई पर कोई सुनवाई नहीं हुई। लाखों रुपये का सरकारी धन खर्च होने के बावजूद गांव वालों को किसी भी तरह का लाभ नहीं मिल पा रहा है। जिला पंचायत सदस्य पद के चुनाव में यह समस्या जनप्रतिनिधियों के समक्ष रखी गई।

उस वक्त उन्होंने अफसरों से वार्ता करके बिजली आपूर्ति चालू कराने का आश्वासन दिया, पर स्थिति जस की तस है। कई बार बिजली विभाग के जेई से लेकर लाइनमैन तक से शिकायत की गई पर कोई सुनवाई नहीं हुई है। उधर, अधिशासी अभियंता विद्युत पी राम का कहना है कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है।

किसी भी ग्रामीण ने उनसे कोई लिखित शिकायत नहीं की है। वे जांच कराकर पता कराएंगे कि पकरा गांव की विद्युत आपूर्ति चालू क्यों नहीं कराई गई है। देरी के लिए जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed