फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Speed post and transaction stopped in post office

Kannauj News: डाकघर में स्पीड पोस्ट व लेनदेन बंद

Thu, 07 Aug 2025 12:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Aug 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Speed post and transaction stopped in post office
कन्नौज। सरायमीरा डाकघर में दो अगस्त से रजिस्ट्री, स्पीड पोस्ट व लेनदेन बंद है। इससे आम ग्राहकों को के साथ बहनें भी परेशान हैं जो बाहर भाइयों के लिए राखी भेजने डाकघर आती हैं।
विज्ञापन

डाक सेवाओं को और प्रभावी व सुविधाजनक बनाने के लिए एडवांस एप आईटी-2 अपग्रेडेशन किया जा रहा है। सर्वर की समस्या के कारण दो अगस्त से सरायमीरा मुख्य डाकघर में कंप्यूटरीकृत कार्य ठप है। इस कारण डाकघर में रजिस्ट्री, स्पीड पोस्ट व लेनदेन नहीं हो पा रहा है। समस्या के चलते सबसे अधिक बहनें परेशान हो रही हैं। ऐसे में बाहर रहने वाले भाइयों की बहनें डाकघर के माध्यम से ही राखियां भेजती हैं।
विज्ञापन

डाकघर को राखी भेजने का सबसे सुरक्षित व विश्वसनीय माध्यम माना जाता है। कार्य बंद होने के कारण राखी भरे लिफाफे लेकर डाकघर आने वाली बहनों को मायूस होकर लौटना पड़ रहा है। सरायमीरा पोस्ट मास्टर कफील खान ने बताया कि आईटी-टू एडवांस एप अपग्रेड किया जा रहा है, जिस कारण समस्या आ रही है। आम दिनों में 250-300 तक होती रजिस्ट्री, स्पीड पोस्ट : डाक कर्मी विकास राठौर ने बताया कि सामान्य दिनों में प्रतिदिन 250- 300 तक रजिस्ट्री, स्पीड पोस्ट हो जाते हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed