{"_id":"61969d3352c8a70f9b7fbfd1","slug":"special-potato-market-incomplete-potato-is-to-be-procured-from-the-last-week-of-november-kannauj-news-knp6647878165","type":"story","status":"publish","title_hn":"विशिष्ट आलू मंडी अधूरी, नवंबर महीने के अंतिम सप्ताह से होनी है आलू की खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विशिष्ट आलू मंडी अधूरी, नवंबर महीने के अंतिम सप्ताह से होनी है आलू की खरीद
विज्ञापन
निर्माणाधीन विशिष्ट मंडी।
- फोटो : KANNAUJ
ठठिया(कन्नौज)। वर्ष 2014 से शुरू हुआ विशिष्ट आलू मंडी का निर्माण पूरा नहीं हो पाया है। अभी तक 30 से 40 प्रतिशत ही काम हुआ है। ऐसे में नवंबर के अंतिम सप्ताह में आलू खरीद शुरू होने में संशय है। दूसरी ओर मंडी सचिव ने किसानों से खरीद के लिए व्यापारियों से आढ़त लगाने के लिए कहा है।
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के किनारे ठठिया इलाके में सरकार की ओर से 2014 से विशिष्ट आलू मंडी का निर्माण कराया जा रहा है। अभी तक निर्माण पूरा नहीं हो सका। जिले और आसपास जनपदों के किसानों को फसलों की बिक्री के लिए बाहर न जाना पड़े, इसके लिए मंडी का निर्माण कार्य शुरू कराया था। जनवरी तक निर्माण पूरा होना है। 28 दुकानों का निर्माण किया जा रहा है। काम अधूरा है। इसके बाद भी सरकार के आदेश पर सचिव ने आलू खरीदने की तैयारियां शुरू कर दी हैं।
गुरुवार को मंडी सचिव दिलीप कुमार ने व्यापारियों के साथ बैठक की। उन्होंने मंडी में आलू की खरीद करने की तैयारी करने के लिए कहा। सचिव ने बताया कि नवंबर के अंतिम सप्ताह में मंडी को शुरू करा दिया जाएगा। आलू व्यापारियों से आढ़त की बाबत बात कर ली गई है। निर्माण चलता रहेगा। इसी के बीच मंडी शुरू करा दी जाएगी। इसके लिए व्यापारियों और किसानों को जागरूक किया जा रहा है।