फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   SP will contest the body election with the symbol

Kannauj News: सपा निकाय चुनाव सिंबल से लड़ाएगी

Tue, 06 Dec 2022 11:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Dec 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
SP will contest the body election with the symbol
फोटो 03- कन्नौज में पूर्व शिक्षामंत्री को श्रद्घांजलि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव। संवाद - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि नगर निगम, नगर पालिका व नगर पंचायत के चुनाव पार्टी सिंबल से लड़ाएगी। साइकिल चिह्न से प्रत्याशी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। रामपुर व मैनपुरी में हुए उपचुनाव पर कहा कि पुलिस-प्रशासन ने मतदाताओं को निकलने ही नहीं दिया। भाजपा यदि सत्ता में और रही तो वोट डालने का भी अधिकार छीन लेगी।
विज्ञापन

शहर में युवा सपा नेता राजेश पाल के पिता के निधन के बाद शोक संवेदना जताने मंगलवार को पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से कहा कि वह पूर्व माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री विजय बहादुर पाल के निधन पर शोक संवेदना के लिए आए थे। कन्नौज में जब भी कोई कार्यक्रम होता है, वह आते हैं। उन्होंने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर ने जो एक वोट का अधिकार दिया था, अगर भारतीय जनता पार्टी रही तो वह भी छीन लेगी।
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि जो संविधान डॉ. आंबेडकर ने दिया और सिद्धांत राममनोहर लोहिया ने दिया, सभी लोग एक होकर भाजपा को हटाने में लग जाएं। भाजपा धोखा, साजिश, फरेब, झूठ बोलती है। जिस तरह रामपुर के उपचुनाव में देखा गया लोगों को वोट डालने के लिए घर से नहीं निकलने दिया गया। लोकतंत्र में चुनाव आयोग का काम अधिक से अधिक वोट प्रतिशत पर होता है लेकिन सुनवाई नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------
प्रत्याशियों पर जल्द मांगे प्रस्ताव
सपा मुखिया ने कहा कि अभी तक आरक्षण नहीं आया था लेकिन चेयरमैन पद का आरक्षण आ गया है। जिलों में कमेटियां व इकाइयां बनीं हैं। सपा से चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों के प्रस्ताव आदि जल्द भेजने को कहा।

------------------
जहां भाजपा के मेयर, वहां फैला डेंगू
पूर्व मुख्यमंत्री ने भाजपा पर तंज भी कसा। बोले, जहां-जहां भाजपा के मेयर व चेयरमैन हैं, वहां गंदगी देखने को मिलती है। डेंगू भी वहीं फैला है। निकाय चुनाव के लिए सपा पूरी तरह से तैयार है। चुनाव में अच्छा प्रदर्शन होगा। उन्होंने कहा कि कन्नौज में भी गंगाजी में नालों का पानी जाता है। सीवरेज सिस्टम सही नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed