फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   SP retaliates to the statements of the former MP

Kannauj News: पूर्व सांसद के बयानों पर सपा ने किया पलटवार

Sat, 20 Sep 2025 12:38 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Sep 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
SP retaliates to the statements of the former MP
कन्नौज। पूर्व सांसद सुब्रत पाठक ने नेपाल जैसी क्रांति होने पर अखिलेश यादव व राहुल गांधी के घर जलाए जाने के बयान के बाद सपा नेता ने पलट वार किया है। वरिष्ठ सपा नेता अनिल पाल व विजय द्विवेदी ने प्रेस वार्ता करते हुए कहा कि इस प्रकार के बयान भाजपा नेताओं की खिसियाहट दिखाते हैं।
विज्ञापन

वरिष्ठ सपा नेताओं ने कहा कि देश की तीसरी सबसे बड़ी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के खिलाफ इस तरह की टिप्पणी संविधान का उल्लंघन है। सपा मुखिया का नाम लेकर तथा उनके खिलाफ चुनाव लड़ने से कोई उनके बराबर का नेता नहीं बन जाता है। केवल सस्ती लोकप्रियता पाने के लिए बार-बार उनके खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करने से कन्नौज क्षेत्र की जनता में आक्रोश है। कन्नौज आज भी अखिलेश यादव के नाम से गौरवान्वित होता है।
विज्ञापन

प्रदेश सचिव आकाश शाक्य ने कहा कि पूर्व सांसद सुब्रत पाठक का चरित्र पूर्व से ही अराजक रहा है। अब पीडीए समाज जागरूक हो चुका है, जो इनके द्वारा फैलाए गए षडयंत्र में फंसने वाला नहीं है। इस दौरान सयुस प्रदेश उपाध्यक्ष हसीब हसन, महासचिव रामसेवक राजपूत, सलोवा जिलाध्यक्ष अंशू पाल, दीपक यादव सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



इनसेट
फोटो :34: पूर्व सांसद शिव दयाल चौरसिया के चित्र पर पुष्प अर्पित करते सपाई। स्रोत : पार्टी



शिव दयाल चौरसिया की मनाई पुण्यतिथि



सपा कार्यालय में राज्यसभा के पूर्व सांसद शिव दयाल चौरसिया की पुण्यतिथि मनाई गई। जिलाध्यक्ष कलीम खां ने कहा कि शिव दयाल चौरसिया काका कालेलकर आयोग और मंडल कमीशन के सदस्य थे। वह बाबा साहब भीमराव आंबेडकर और कांशीराम के सहयोगी रहे। उन्होंने लोक अदालत की अवधारणा को जन्म दिया और ओबीसी शब्द को पहचान दिलाई। सभी ने एकजुट होकर शिव दयाल चौरसिया के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed