{"_id":"61350e048ebc3e31c8731d32","slug":"sp-kannauj-news-knp65038057","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा नेता पर रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए घेरी कोतवाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा नेता पर रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए घेरी कोतवाली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छिबरामऊ। पूर्व राज्यमंत्री व विधायक अर्चना पांडेय पर सपा नेता जय कुमार तिवारी की टिप्पणी से आक्रोशित भाजपाइयों ने कोतवाली का घेराव किया। भाजपाइयों ने सपा नेता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दी।
रविवार को भाजपा नगर अध्यक्ष आनंद गुप्ता के नेतृत्व में बड़ी संख्या में भाजपाई कोतवाली पहुंचे। नगर अध्यक्ष ने बताया कि एक सभा में सपा नेता जय कुमार तिवारी ने क्षेत्रीय विधायक व पूर्व मंत्री अर्चना पांडेय के खिलाफ अभद्र एवं निंदनीय भाषा का प्रयोग करते हुए निराधार आरोप लगाए। इससे कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। कहा कि सपा नेता ने महिलाओं का भी अपमान किया है। भाजपाइयों ने सिटी इंचार्ज विनय शर्मा को तहरीर दी। भाजपा नेता सावित्री पांडेय ने भी महिला चौकी प्रभारी रजनी बाल को सपा नेता के ख़िलाफ तहरीर दी। इस दौरान जितेंद्र दीक्षित, ऋषभ मिश्रा, पुनीत दुबे, अंकित दुबे, अतुल वर्मा, मोहित कुशवाहा, पीयूष चौबे, शैलेंद्र सिंह गौर, संध्या त्रिपाठी और गंगा शर्मा सहित कई भाजपाई मौजूद रहे। इस संबंध में कोतवाल विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
उधर, सिकंदरपुर प्रतिनिधि के अनुसार रामलीला कमेटी के अध्यक्ष सिंटू दुबे के नेतृत्व में भाजपाइयों ने जीटी रोड किनारे सपा नेता जय कुमार तिवारी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनका पुतला फूंका। इस दौरान रमाकांत दुबे, विवेक चौबे, रामानंद दुबे, हनी सिंह, सुनील गुप्ता, राजू सभासद, सरित, अनिकेत गुप्ता, जय दुबे अंकित सविता व राजेश ठाकुर सहित कई लोग मौजूद रहे।