{"_id":"666a057f69f70a4b7d0e65d6","slug":"sp-happy-with-akhileshs-announcement-of-leaving-karhal-kannauj-news-c-214-1-knj1003-114380-2024-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: अखिलेश के करहल छोड़ने के ऐलान से सपा में खुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: अखिलेश के करहल छोड़ने के ऐलान से सपा में खुशी
विज्ञापन
कन्नौज। लोकसभा चुनाव में कन्नौज से सांसद चुने गए अखिलेश यादव की ओर से इसी सीट को बरकरार रखने के ऐलान से पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी है। बुधवार को लखनऊ में पार्टी मुखिया की ओर से करहल सीट छोड़ने के ऐलान से खुश पार्टी कार्यकर्ताओं ने खुशी में मिठाई बांटी।
समाजवादी युवजन सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नाजिम खान के आवास पर जुटे कार्यकर्ताओं ने पार्टी मुखिया के इस फैसले पर खुशी जताई। एक-दूसरे का मुंह मीठा करा कर खुशी का इजहार किया। मोहम्मद नाजिम खान ने कहा कन्नौज से अखिलेश यादव जी का पुराना लगाव है। उन्होंने कन्नौज को अपने घर की तरह संवारा है। विकास कार्य कराया है। इसीलिए जनता ने उन्हें यहां से रिकॉर्ड चौथी बार जिताया है।
पूर्व सभासद पवन अवस्थी ने कहा कन्नौज से सांसद अखिलेश यादव जी बने रहेंगे, इसलिए हम सभी कार्यकर्ता खुश हैं। अब कन्नौज का विकास और तेजी से होगा। पूर्व सभासद राजेश दिवाकर ने कहा संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए सभी ने समाजवादी पार्टी को वोट दिया है। अब सब मिलकर अखिलेश यादव को 2027 में उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री देखना चाहते हैं। इस मौके पर मुखतार खां, रंजीत कुशवाहा, अकबर खान, आसिफ सिद्दीकी, अरमान अली, संदीप सैनी, सरमन कठेरिया, समीर खान, फौजान खान, शाहिद अली, अम्मार खान, नीरज दोहरे, विकास दिवाकर आदि मौजूद रहे।