फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   SP and Akhilesh Yadav pulled on Twitter

Kannauj News: सपा और अखिलेश यादव ने ट्वीटर पर की खिंचाई

Sat, 03 Jun 2023 11:52 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Sat, 03 Jun 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
SP and Akhilesh Yadav pulled on Twitter
कन्नौज। पुलिस पर हमला और सांसद व उनके समर्थकों पर दर्ज हुई रिपोर्ट को लेकर समाजवादी पार्टी पूरी तरह से आक्रामक रही। शुक्रवार की रात घटना की जानकारी सामने आते ही सपा के मीडिया सेल अकाउंट से घटना से जुड़ी तस्वीरों और वीडियो साझा कर करारा हमला बोला गया। सरकार पर सवाल किया गया। सांसद पर भी हमला बोला गया। पुलिस पर हमले को लेकर पूरे दिन मुद्दा बनाया। उसके बाद जब सांसद व उनके समर्थकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हो गई तो खुद सपा मुखिया अखिलेश यादव ने भी ट्वीट किया। उन्होंने शनिवार की शाम करीब सात बजे ट्वीट कर लिखा ‘आज की ताजा खबर, पुलिसवालों ने की कन्नौज के भाजपा सांसद सुब्रत पाठक के ऊपर एफआईआर...जनता पूछ रही है कब होंगे गिरफ्तार। इन भाजपाइयों से बचने के लिए पुलिस क्या बुलडोजर के पीछे छुपकर अपनी जान बचाए’। देखते ही देखते उनका ट्वीट वायरल हो गया। उसका स्क्रीन शॉर्ट व्हाटसअप ग्रुप में शेयर किया जाने लगा। लोग पक्ष और विपक्ष में अपनी-अपनी टिप्पणी करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed