{"_id":"648a08ebb29c590ef8096504","slug":"sp-agitated-over-increasing-the-rent-of-cold-house-protest-kannauj-news-c-12-1-286724-2023-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: शीत गृह का भाड़ा बढ़ाने से भड़की सपा, प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: शीत गृह का भाड़ा बढ़ाने से भड़की सपा, प्रदर्शन
Thu, 15 Jun 2023 12:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Thu, 15 Jun 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
कन्नौज। आलू किसानों को कोल्ड स्टोरेज मालिकों की मनमानी से होने के मुद्दे पर सपा ने नाराजगी जताई है। कोल्ड स्टोरेज का भाड़ा बढ़ाए जाने से भड़की सपा ने बुधवार को सड़क पर उतरकर आवाज उठाई है। किसानों की आवाज उठाने के लिए बोर्डिंग ग्राउंड पर इकट्ठा हुए कार्यकर्ताओं का हुजूम जुलूस की शक्ल में कलक्ट्रेट पहुंचा। यहां सरकार के खिलाफ खूब बयानों के तीर चलाए गए।
समाजवादी पार्टी के पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव की अगुआई में पार्टी कार्यकर्ताओं ने बुधवार को किसानों के समर्थन में आवाज उठाई। कोल्ड स्टोरेज मालिकों की ओर से किसानों से हो रही भाड़े की अवैध वसूली के विरोध में किसान बोर्डिंग ग्राउंड में इकट्ठा हुए। यहां से सभी कार्यकर्ता व किसान कलक्ट्रेट रवाना हुए। रास्ते में जगह-जगह शहर के समाजसेवियों ने किसानों के पीने के लिए शर्बत और पानी का इंतजाम किया। कलक्ट्रेट पहुंचने पर समाजवादी नेता नवाब सिंह यादव ने आए हुए लोगों का धन्यवाद करते हुए कहा कि किसानों की आवाज को बुलंद करने का जो काम किया है वो आपके पक्के समाजवादी होने का प्रमाण है। समाजवादी लोग हमेशा संघर्ष करने के आदी होते हैं।
इस मौके पर दिगंबर सिंह यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष मुन्ना दरोगा, भोले कुरेशी, जिला महासचिव राम सेवक राजपूत, इंद्रेश यादव, विपिन यादव, नीलू यादव, अवधेश यादव, पदम् सिंह, सोनू सिंह, संजय दुबे, आलोक यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -
महिलाओं ने भी आलू किसानों की आवाज उठाई
आंदोलन मार्च में चल रही महिलाओं ने कलेक्ट्रेट में पहुंचकर ढोल बजाकर सरकार को जगाने का प्रयास किया। इस मौके पर महिला नेता अल्वी मिश्रा ने कहा जब सरकार ने किसानों के आलू भंडारण का मूल्य 230 रुपये क्विंटल तय किया है तो कोल्ड स्टोरेज मालिक किसानों की गाढ़ी कमाई का रुपये लूट रहे हैं। क्या इसमें शासन और प्रशासन की मिलीभगत है। अगर नहीं तो इस अवैध वसूली को तुरंत रोका जाए और सरकार की ओर से निर्धारित मूल्य लिया जाए।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
कार्यकर्ता के आते ही बंद हुआ कलक्ट्रेट का दरवाजा
सपा के कार्यकर्ताओं के कलक्ट्रेट कैंपस में दाखिल होते ही प्रशासन ने डीएम दफ्तर जाने वाले मेन गेट को बंद करवा दिया। कार्यकर्ताओं ने गेट को बंद देखकर नाराजगी जताई। पुलिसकर्मियों ने उन्हें भीड़ का हवाला देकर अंदर जाने से मना किया। इस पर नवाब सिंह यादव कलक्ट्रेट गेट की बाउंड्री पर ही खड़े होकर भाषण देने लगे। इस पर कार्यकर्ताओं ने खूब तालियां भी बजाईं। भाषण पूरा होने के बाद पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने अंदर जाकर डीएम को ज्ञापन सौंपा और किसानों की समस्या को दूर करने की मांग की।