{"_id":"6033da3d99f2fc52d96ed80c","slug":"source-text-up-security-guard-murdered-nephew-in-kannauj-police-revealed-the-incident","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: कन्नौज में चौकीदार ने ही की थी भतीजे की हत्या, पुलिस ने किया घटना का खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: कन्नौज में चौकीदार ने ही की थी भतीजे की हत्या, पुलिस ने किया घटना का खुलासा
Mon, 22 Feb 2021 09:53 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 22 Feb 2021 09:53 PM IST
विज्ञापन
कन्नौज में चौकीदार की हत्या का मामला
- फोटो : amar ujala
कन्नौज में छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के अकबरपुर स्थित इंटर कालेज में युवक की हत्या उसके ही चाचा चौकीदार ने की थी। हालांकि चौकीदार का कहना है कि तमंचा लोड करते समय धोखे से गोली चल गई थी। पुलिस ने आरोपी चौकीदार चाचा को गिरफ्तार कर खुलासा करते हुए जेल भेज दिया।
छिबरामऊ कस्बा के कस्सावान मोहल्ला निवासी अजय कुमार राष्ट्रीय विद्या मंदिर इंटर कालेज में चौकीदार था। उसके साथ घर में मैनपुरी के बेवर थाना के गांव भरतपुर का भतीजा रंजीत भी रहता था। कभी-कभी रंजीत चाचा की जगह रात को कालेज में ड्यूटी करने चला जाता था। 19 फरवरी की रात को रंजीत ड्यूटी करने गया था।
रात लगभग 11 बजे कुर्सी पर रंजीत का शव मिला था। गोली लगने से उसके सिर का एक हिस्सा उड़ गया था। पुलिस आने पर चौकीदार चाचा अजय कुमार ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस की पूछताछ में बयान में अंतर आने पर पुलिस ने कड़ाई की तो कांड का खुलासा हो गया।

सोमवार को खुलासा करते हुए एएसपी विनोद कुमार ने बताया कि अजय कुमार अपने पास एक तमंचा रखता था। घटना वाली रात रंजीत और अजय कुमार कालेज में थे। इस दौरान अजय तमंचा चेक कर रहा था। इसी बीच फायर हो गया और कुर्सी पर बैठे रंजीत के कनपटी में गोली लग गई। इससे सिर के एक हिस्से समेत कनपटी उड़ गई।
पुलिस को गुमराह करने के लिए अजय ने तमंचा गायब कर दिया था और हत्या का आरोप लगाने लगा था। उसने स्कूल के पास ही झाड़ी में तमंचा छिपा दिया था। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने तमंचा बरामद कर जेल भेज दिया।
कई सालों से तमंचा रखता था अजय
पुलिस की पूछताछ के दौरान उसने बताया कि करीब वह 10 साल से तमंचा रखता था। उसे पूर्वी बाईपास पर तमंचा पड़ा मिला था। अक्सर वह रात को ड्यूटी के दौरान तमंचा साथ रखता था। कालेज के प्रधानाचार्य दीपचंद्र ने बताया कि अजय कुमार साथ में तमंचा लेकर ड्यूटी करने आता था। इसकी उन्हें व कालेज के अन्य स्टाफ को जानकारी नहीं थी।