फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Sonu was driving the bus or Kamlesh, will be investigated

बस को सोनू चला रहा था या कमलेश, होगी जांच

Sat, 01 Feb 2020 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Sonu was driving the bus or Kamlesh, will be investigated
छिबरामऊ(कन्नौज)। दस जनवरी को जीटी रोड पर घिलोई के सामने हुए बस हादसे के दौरान बस को सोनू भदौरिया चला रहा था या कमलेश कश्यप, इसकी जांच की जाएगी। कोतवाली में डीएम ने मामले को संज्ञान में लेते हुए कोतवाल को इस बिंदु पर प्रमुखता से जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जनपद फर्रुखाबाद के अमृतपुर थाना अंतर्गत ग्राम तुर्कहाटा बिलालपुर निवासी मृतक बस चालक कमलेश के भाई विमलेश कश्यप के बयान को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। हादसे के बाद विमलेश ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को बताया था कि हादसे के समय भाई गाड़ी नहीं चला रहा था। वह केबिन में लेटा था। गाड़ी को बस का प्रथम चालक सोनू भदौरिया चला रहा था।
विज्ञापन

हादसे के बाद सोनू भदौरिया ने गंभीर रूप से घायल कमलेश को लोहिया अस्पताल में भर्ती करवाया था। विमलेश का कहना था कि उपचार के दौरान भाई कमलेश ने उसे हादसे की जानकारी दी थी। वहीं बस में सवार यात्रियाें का कहना था कि बस को एक युवक चला रहा था। कमलेश की उम्र 45 वर्ष के पार है। सोनू 25 साल का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने मामले को संज्ञान में लेते हुए प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र कुमार मिश्रा को निर्देशित किया कि बस के दोनों चालकों की फोटो मंगवाकर यात्रियों से पूछताछ की जाए। तभी पता लग सकेगा कि हादसे के समय चालक कौन था।
घायलों को केंद्र सरकार से दिए जाएंगे 50-50 हजार
डीएम रवींद्र कुमार ने बताया कि स्लीपर बस हादसे में घायल सभी यात्रियों को केंद्र सरकार से पचास पचास हजार रुपये की आर्थिक सहायता मुहैया कराई जाएगी। मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की सहायता दी जाएगी।

खेत में खड़ी बस को हटवाने की मांग
उधन्नापुर निवासी रामेंद्र प्रसाद दुबे पुत्र रामेश्वरदयाल दुबे ने कोतवाली पहुंचकर डीएम रवींद्र कुमार को बताया कि टेकिभनकल मुआयने के बाद पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बस को जीटी रोड स्थित ताऊ ढाबे के सामने उसके खेतों में खड़ा करवा दिया है।खेत में बस खड़ी होने से नुकसान हो रहा है। रामेंद्र ने डीएम से बस को हटवाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed