फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Sons of three farmers selected as Agniveers.

Kannauj News: तीन किसानों के बेटे अग्निवीर में चयनित

Thu, 25 Jun 2026 11:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Sons of three farmers selected as Agniveers.
जसोदा। क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में रहने वाले तीन किसानाें के बेटों ने परिवार व जिले का नाम रोशन किया है। उनका चयन थल सेना के अग्निवीर पद पर होने से इलाके में खुशी की लहर है। वहीं रेलवे स्टेशन पर युवाओं को प्रदेश मुख्यालय के लिए रवाना करने आए परिजनों व ग्रामीणों ने फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

क्षेत्र के भुरजानी गांव निवासी संदीप कुमार का चयन आर्मी एविएशन कॉर्प्स, नासिक, महाराष्ट्र के लिए हुआ है। संदीप के पिता किसान हैं। वह अपनी बहनों के इकलौते भाई हैं। इसी प्रकार महमदपुर के सचिन पाल को अहिल्याबाई नगर आर्म्ड कॉर्प्स सेंटर, महाराष्ट्र आवंटित किया गया है। उनके पिता रामकृष्ण पाल भी किसान हैं। सचिन ने अपनी इंटरमीडिएट की परीक्षा मायादेवी इंटर कॉलेज कन्नौज से उत्तीर्ण की है। वह तीन भाई और दो बहन हैं।
विज्ञापन

वहीं महमदपुर गंग निवासी पुष्पेंद्र को आर्मी एविएशन सेंटर कॉर्प्स, नासिक, महाराष्ट्र मिला है। उन्होंने डॉ. जाकिर हुसैन गुरसहायगंज से इंटर की परीक्षा पास की है। उनके पिता रामकिशोर किसान हैं। पुष्पेंद्र अपने तीन भाइयों में सबसे छोटे हैं और दो बहनें हैं। तीनों अग्निवीरों को मुख्यालय रवाना करने के लिए उनके परिजन और ग्रामीण जसोदा रेलवे स्टेशन आए। वहां पर माला पहनाकर उन्हें खुशी के साथ रवाना किया गया। परिजनों ने बताया कि तीनों अग्निवीर प्रदेश मुख्यालय से औपचारिकताएं पूर्ण होने के बाद महाराष्ट्र में अपने-अपने आवंटित केंद्रों के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
रसोइयों को मिलेगा पोषण एवं स्वच्छता प्रशिक्षण



गुरसहायगंज। बेसिक शिक्षा विभाग ने प्रधानमंत्री पोषण (मध्याह्न भोजन) योजना के तहत कार्यरत रसोइयों को प्रशिक्षित करने के लिए विशेष अभियान शुरू किया है। योजना की गुणवत्ता में सुधार और बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण को बेहतर बनाने के उद्देश्य से विभागीय स्तर पर रसोइयों को नवीन पोषण प्रशिक्षण फिल्म तथा डॉक्यूमेंट्री फिल्म के माध्यम से प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह जानकारी बीएसए संदीप कुमार ने दी। संवाद



------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed