फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Sonam won the recipe competition.

Kannauj News: रेसिपी प्रतियोगिता की विजेता बनीं सोनम

Mon, 05 Oct 2026 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Sonam won the recipe competition.
छिबरामऊ। बार एसोसिएशन सभागार में सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन कार्यक्रम में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। सात महिलाओं की गोदभराई, तीन बच्चों का अन्नप्राशन, तीन महिलाओं को रेसिपी प्रतियोगिता में पुरस्कार और 10 स्वस्थ हेल्दी बच्चों को विधायक अर्चना पांडेय ने सम्मानित किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान रामपुर से दिव्या, अखालत नगर से रूबी, अकबरपुर से अन्नपूर्णा, गिरधरपुर से कीर्ति, जमुकामाई से संगीता, खैरा से शुभी और खटमई से प्रीति की गोदभराई की रस्म पूरी की गई। वहीं, अन्नप्राशन संस्कार के तहत विजयी नगला से नव्या, खटमई से लक्ष्य और खालसा से वरुण का अन्नप्राशन कराया गया।
विज्ञापन

रेसिपी प्रतियोगिता में बेहतरीन व्यंजन बनाने पर प्रथम स्थान सोनम, द्वितीय स्थान नीरज पाल और तृतीय स्थान शांति को मिला, जिन्हें पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। स्वस्थ बालक-बालिका स्पर्धा के तहत, जो बच्चे पूर्व में कुपोषित थे और अब सुपोषित हो चुके हैं, ऐसे 10 बच्चों का उत्साहवर्धन किया गया। निगोह से कनिष्का, नगला भजा से अनवी, माधौनगर से शुभ, हरिवल्लभपुर से सूर्यांश, कुंवरपुर से हर्षवर्धन, भटपुरा गढ़िया से अविराज, अहेड से सोंधासी, लक्ष्मी और मान्या को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक ने उपस्थित सभी 235 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और 198 सहायिकाओं को तांबे की पानी की बोतल भेंट की, जिसे पाकर सभी के चेहरे खिल उठे। कार्यक्रम में मुख्य सेविका प्रतिभा स्नेहा और नम्रता चतुर्वेदी उपस्थित रहीं। आयोजन की व्यवस्था बाल विकास परियोजना अधिकारी रमाकांती ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed