फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Son killed his father for selling land

Kannauj News: जमीन बेचने की बात पर बेटे ने पिता को उतारा मौत के घाट

Wed, 02 Oct 2024 01:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Oct 2024 01:16 AM IST
विज्ञापन
Son killed his father for selling land
नजरापुर (तिर्वा/कन्नौज)। छोटे बेटे के इलाज के लिए खेत बेचने की बात कहने से नाराज बड़ा बेटा पिता को घर से ले गया और ईंट से कूंचकर उनकी हत्या कर दी। शव को मक्का के खेत में फेंककर बेटा और बहू फरार हो गए। मंगलवार दोपहर ग्रामीणों ने खेत में खून से लथपथ शव पड़ा देखा तो परिजनों को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। पुलिस ने बड़े बेटे और बहू के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है, आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

तिर्वा क्षेत्र के ग्राम बेहरिन निवासी रामशंकर कुशवाहा (65) कंपोजिट विद्यालय में रसोइया थे। परिजनों ने बताया कि रामशंकर के तीन बेटे और चार बेटियां हैं और सभी की शादी हो चुकी है। बड़ा बेटा धर्मवीर गांव में ही अलग मकान में रहता है। रामशंकर छोटे बेटे राजवीर व गोविंद के परिवार के साथ रहते थे। छोटा बेटा राजवीर बीमार चल रहा है। 23 सितंबर को राजवीर की तबीयत खराब होने पर कानपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, वहीं उसका इलाज चल रहा। बीमार बेटे के इलाज के लिए रामशंकर ने एक बीघा जमीन बेचने की बात कही थी। इस बात को लेकर बड़े बेटे धर्मवीर के साथ कहासुनी हुई थी।
विज्ञापन

रविवार शाम रामशंकर अचानक लापता हो गए। मंगलवार को रामशंकर की बड़ी बेटी गीता घर आई और दो दिनों से पिता के घर न आने की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने आसपास लोगों से पूछताछ की। पूछताछ के दौरान जानकारी हुई कि रविवार शाम को धर्मवीर बाइक से पिता रामशंकर को अपने साथ ले गया था। पुलिस धर्मवीर के घर पहुंची तो वहां पर ताला लगा था। पुलिस ने ताला तोड़कर घर की छानबीन की पर कोई जानकारी नहीं मिली। मंगलवार दोपहर गांव के बाहर मक्का के खेत में ग्रामीणों ने खून से लथपथ रामशंकर का शव पड़ा देखा। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए। राजवीर की पत्नी ओमश्री की तहरीर पर पुलिस ने धर्मवीर और उसकी पत्नी मीरा पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाल जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि हत्यारोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही दोनों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed