फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Son beats old parents for land

Kannauj News: जमीन के लिए बेटे ने वृद्ध माता-पिता को पीटा

Fri, 15 May 2026 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Son beats old parents for land
छिबरामऊ। क्षेत्र के ग्राम महोई नौली में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। जमीन के बैनामे को लेकर पुत्र पर अपने ही वृद्ध माता-पिता के साथ मारपीट कर गंभीर रूप से घायल करने का आरोप लगा है। पीड़ित बुजुर्ग दंपती ने गुरुवार को पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

गांव निवासी शिवकुमारी पत्नी शिवरतन ने थाने में दी तहरीर में बताया कि शाम को उनका पुत्र, बहू तथा उसका साला घर में घुस आए। आरोप है कि तीनों ने गालीगलौज करते हुए शिवकुमारी के साथ मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर बचाने पहुंचे वृद्ध पति शिवरतन को भी पीटकर घायल कर दिया गया। पीड़िता का आरोप है कि जमीन अपने नाम कराने के दबाव को लेकर आरोपी इससे पहले 11 मई को भी उनके साथ मारपीट कर चुके हैं। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है, जिससे दंपती दहशत में हैं। इस संबंध में कोतवाल कपिल दुबे ने बताया घायल महिला को मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा गया है। तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed