{"_id":"68b1f994c075a1bdd504c57a","slug":"smart-meters-end-the-problem-of-getting-high-electricity-bills-kannauj-news-c-214-1-knj1005-136498-2025-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: स्मार्ट मीटर में ज्यादा बिजली बिल आने की दिक्कत खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: स्मार्ट मीटर में ज्यादा बिजली बिल आने की दिक्कत खत्म
Sat, 30 Aug 2025 12:33 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Sat, 30 Aug 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
- विभाग ने स्मार्ट मीटर के साथ 1522 चेक मीटर डिवाइस भी लगाया
संवाद न्यूज एजेंसी
कन्नौज। स्मार्ट मीटर लगने के बाद उपभोक्ता लगातार शिकायत कर रहे हैं कि इसमें रीडिंग अधिक आ रही है, जिस कारण बिजली बिल भी बढ़ गया है। उपभोक्ताओं की शंका को दूर करने के लिए विभाग ने स्मार्ट मीटर के साथ 1522 चेक मीटर डिवाइस भी लगाया। अधीक्षण अभियंता ने कहा कि स्मार्ट मीटर से उपभोक्ताओं को सुविधाएं मिलेंगी। किसी प्रकार की समस्या नहीं होगी।
जिले में दो लाख 45 हजार घरेलू बिजली उपभोक्ता हैं। उपभोक्ताओं को खपत के अनुसार बिजली बिल मिल सके इसके लिए स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। अब तक करीब 40 हजार स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं। स्मार्ट मीटर लगने के बाद उपभोक्ताओं ने शिकायत दर्ज कराई कि यह मीटर काफी तेज चलते हैं और रीडिंग अधिक आने के कारण बिजली बिल ज्यादा आ रहा है।
बिजली निगम ने 1522 चेक मीटर डिवाइस लगाकर जांच कराई, जिसमें स्मार्ट और चेक मीटर की रीडिंग समान आई। अधीक्षण अभियंता अशोक कुमार ने बताया कि स्मार्ट मीटर से उपभोक्ताओं को बिजली बिल समय से मिलेगा। बिल के लिए उपकेंद्र के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
विज्ञापन
बिजली बिल में गड़बड़ी और खपत, सभी जानकारी मोबाइल एप पर मिल जाएगी। स्मार्ट मीटर में किसी प्रकार की छेड़छाड़ नहीं की जा सकेगी। कार्यदायी संस्था को निर्देश दिए कि असंतुष्ट उपभोक्ता के घर में स्मार्ट मीटर के साथ चेक मीटर भी लगाएं, जिससे उपभोक्ता को संतुष्ट किया जा सके।