फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Sleeper bus overturns on expressway, woman killed, 50 injured

एक्सप्रेस वे पर स्लीपर बस पलटी, महिला की मौत, 50 घायल

Sun, 04 Jul 2021 11:25 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jul 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
Sleeper bus overturns on expressway, woman killed, 50 injured
तालग्राम (कन्नौज)। पानीपत से बिहार जा रही स्लीपर बस आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर थाना तालग्राम के निकवा टोला प्लाजा के पास रविवार दोपहर डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। सूचना पर पुलिस, एनसीसी (नागर्जुना कंस्ट्रक्शन कंपनी) गश्ती दल और यूपीडा, साकार ग्लोवल की टीमें मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

शीशे तोड़कर बस में फंसी सवारियों को बाहर निकला गया। हादसे में समस्तीपुर जिले के मुड़ियारी गांव निवासी सरिता (28) पत्नी केशव पासवान की मौत हो गई, जबकि चालक समेत 50 लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन

इनमें से 13 लोगों को ज्यादा चोट लगी है। बस में बिहार के समस्तीपुर, दरभंगा, मुजफ्फरपुर समेत पांच जिलों के 150 श्रमिक सवार थे। यात्रियों ने बताया बस में भूसेे की तरह सवारियां भरी थीं। चालक ने आगरा में बस रोककर शराब पी। वह नशे में था, इसलिए हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed