{"_id":"60cce69d8ebc3e33284cc4df","slug":"sleepar-bas-ka-taayar-phata-109-savaariyaan-bacheen-chaalak-bas-chhodakar-bhaaga-bhookhe-pyaase-shramikon-ne-kiya-hangaama-kannauj-news-knp6350270196","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्लीपर बस का टायर फटा, 109 सवारियां बचीं, चालक बस छोड़कर भागा, भूखे-प्यासे श्रमिकों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्लीपर बस का टायर फटा, 109 सवारियां बचीं, चालक बस छोड़कर भागा, भूखे-प्यासे श्रमिकों ने किया हंगामा
विज्ञापन
बस के पास हंगामा करते बिहार के श्रमिक।
- फोटो : KANNAUJ
तालग्राम(कन्नौज)। बिहार से श्रमिकों को लेकर दिल्ली जा रही स्लीपर बस का टायर गुरुवार शाम मछैया गांव के पास फट गया। इससे बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इसमें बैठीं 109 सवारियां बच गईं। टायर लेने के बहाने दोनों चालक मौके से भाग गए। भूखे-प्यासे श्रमिकों ने शुक्रवार दो बजे निकवा कट पर हंगामा किया। सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी ने इन्हें समझाया। इसके बाद खाना खिलाकर शांत कराया।
बिहार के सहरसा निवासी ललित राम, सेनी पासवान, फूले शाह, महेंद्र सिंह यादव, पंडित यादव, विक्रम शाह, अरविंद कुमार, काशीशाह आदि ने बताया कि दरभंगा और सहरसा जिले के 109 लोग दिल्ली और हरियाणा जाने के लिए स्लीपर बस से निकले थे। एजेंट के माध्यम से प्रति सवारी 2000 रुपये किराया दिया गया था। वहां सभी मजदूरी करते हैं। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बांगरमऊ के पास बस का एक टायर फट गया। इसके बाद थाना तालग्राम के मझैया गांव के पास आगे का टायर फट गया। इससे बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। सभी लोग बाल-बाल बच गए। आरोप लगाया कि दोनों चालक टायर लाने का बहाना कर भाग गए।
हादसे के बाद दो दिन से भूख-प्यास से व्याकुल श्रमिक हंगामा करने लगे। इन्होंने दिल्ली तक भिजवाने की मांग की। सूचना पर थाना प्रभारी कृष्णलाल पटेल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने श्रमिकों के लिए भोजन की व्यवस्था कराई। बस मालिक से फोन से वार्ता कर सवारियों को दिल्ली तक पहुंचाने की हिदायत दी।