{"_id":"68fd0fa1305a504994065adb","slug":"six-people-including-a-couple-injured-in-accidents-on-the-expressway-kannauj-news-c-214-1-knj1005-139181-2025-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: एक्सप्रेसवे पर हादसों में दंपती समेत छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: एक्सप्रेसवे पर हादसों में दंपती समेत छह घायल
विज्ञापन
तिर्वा। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार शाम किलोमीटर 201 और 204 पर हादसे हुए। हादसे में दोनों कारों पर सवार दंपती समेत चार लोग घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।
नोएडा के रोहिणी सेक्टर आठ ब्लॉक-सी निवासी पुनीत, पत्नी इंद्रजीत और दो बेटियों नायरा व कायरा के साथ कार से बिहार के सीवान जा रहे थे। शुक्रवार शाम 6.30 बजे किलोमीटर 204 के निकट पुनीत को अचानक झपकी आ गई और कार अनियंत्रित होकर सड़क के दूसरी ओर जाकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में पुनीत सिंह और पत्नी इंद्रजीत घायल हो गए। वहीं दोनों बच्चियां सुरक्षित रहीं।
दूसरा हादसा किलोमीटर 201 के निकट कार का टायर फटने से हुआ। हादसे में नोएडा के अतंरिक्ष कॉलोनी सेक्टर 77 निवासी उदय सिंह, पिता अभिमन्यु, मां नरेंद्र कौर व परिवार के हरप्रीत कौर व यशपाल सिंह घायल हो गए। वह सभी लखनऊ में शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे। थानाध्यक्ष जेपी शर्मा ने बताया कि हादसों में घायल सभी लोगों को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। हालत में सुधार होने पर सभी घर चले गए।