फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   six nursing home me emergency sewa

जिले के छह नर्सिंग होम में शुरू होगी इमरजेंसी सेवाएं

Tue, 28 Apr 2020 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
six nursing home me emergency sewa
कन्नौज। जिले के आधा दर्जन निजी अस्पतालों में इमरजेंसी सेवाएं शीघ्र शुरू की जाएंगी। इन छह अस्पतालों के डाक्टर व एमडी को एक दिवसीय प्रशिक्षण कोरोना के संबंध में दिया जाएगा। इमरजेंसी ड्यूटी करने वाले डाक्टर पीपीई किट पहन कर मरीजों को उपचार करेंगे। अस्पतालों की निगरानी के लिए समिति का गठन किया गया है।
विज्ञापन

कोरोना के चलते अधिकांश निजी अस्पताल में इमरजेंसी सेवा बंद हैं। मरीजों को भटकना पड़ रहा है। जिसे शासन ने गंभीरता से लिया है। सीएमओ को पत्र भेज कर जिले के आधा दर्जन निजी अस्पतालों में इमरजेंसी सेवा शुरू कराने के निर्देश दिए हैं। सीएमओ कृष्ण स्वरूप ने अर्शी हास्पिटल, स्पर्श हास्पिटल, जीवन ज्योति हास्पिटल, आरएस हास्पिटल तिर्वा व गुरसहायगंज के सिद्धार्थ और सेवा हास्पिटल में इमरजेंसी सेवाएं शुरू कराने के निर्देश दिए हैं। हास्पिटल 24 घंटे खुले रहेंगे। यहां पर्याप्त चिकित्सकों की व्यवस्था रहेगी। इमरजेंसी का कोई भी मरीज भर्ती कर उपचार देंगे। मरीज को उपचार देते समय कोरोना से बचाव का भी ध्यान रखा जाएगा।
विज्ञापन

निगरानी करने के लिए एक समिति का गठन किया गया है। इस समिति में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी राम मोहन तिवारी को अध्यक्ष के अलावा डा. जेएस रंधावा, सीएचसी कन्नौज के डा. एसके सिंह, डा. बृजेश शुक्ला, सीएमओ कार्यालय के डा. सुनील प्रजापति, यूनिसेफ के डा. आशुतोष वाजपेई, निजी चिकित्सक डा. आरआर गुप्ता को नामित किया गया है। यह टीम निजी अस्पतालों की निगरानी करेगी। यदि कोई निजी अस्पताल मरीज देखने में सावधानी नहीं बरत रहा है तो संबंधित अस्पताल को इस सूची से हटाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed