फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Six arrested for molesting women at railway station

Kannauj News: रेलवे स्टेशन पर महिलाओं से छेड़छाड़ में छह गिरफ्तार

Sat, 09 May 2026 11:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Six arrested for molesting women at railway station
मानीमऊ। रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रही महिलाओं द्वारा छेड़छाड़ का विरोध करने पर छह युवकों ने हमला कर दिया। महिला ने सोने का लाकेट और मोबाइल गायब होने की शिकायत की। पुलिस ने शनिवार को छह आरोपियों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

कानपुर से ठठिया रिश्तेदारी में होने वाले शादी समारोह में शामिल होने के बाद सभी लोग वापसी के लिए स्टेशन पर आए। शाम सात बजे स्टेशन पर दो महिलाएं, एक युवती और दो युवकों के साथ बैठे थे। आरोप है कि कपूरापुर निवासी दो युवक लड़की के पास चक्कर काटने लगे और लड़की की तरफ घूर कर देखने लगे। इसका विरोध किया तो गुस्साए युवकों ने युवकों व महिलाओं के साथ मारपीट कर दी।
विज्ञापन

आरोप है कि एक महिला की पायल, चेन लाॅकेट टूट कर गिर गया। इसमें चेन और पायल मिल गई पर लाकेट और मोबाइल गायब हो गया। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी करनवीर सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। कुछ समय बाद जीआरपी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, मौके से छह आरोपियों को गिरफ्तार कर चौकी ले गए। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed