{"_id":"68a21fa76c28c137eb0e44f7","slug":"sister-injured-in-a-fight-and-firing-between-two-brothers-kannauj-news-c-214-1-knj1008-135915-2025-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: दो भाइयों के बीच मारपीट व फायरिंग में बहन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: दो भाइयों के बीच मारपीट व फायरिंग में बहन घायल
विज्ञापन
कन्नौज। मवेशी पालकर डेयरी संचालित करने वाले दो भाइयों के बीच रविवार को विवाद हो गया। बीच बचाव करने आई बहन गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन युवती को निजी अस्पताल में इलाज के लिए ले गए। घटना के दौरान फायरिंग होने की चर्चा है। हालांकि पुलिस ने फायरिंग की पुष्टि नहीं की है।
सदर कोतवाली के मोहल्ला लालामिश्र में रविवार दोपहर दो भाई आपस में भिड़ गए। बताया गया कि दयाराम यादव के पुत्र गोलू व कन्हैया के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। भाइयों के बीच मारपीट होते देख बीचबचाव करने आई बहन रानू गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के दौरान फायरिंग होने की भी चर्चा है। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने झगड़ा कर रहे गोलू व कन्हैया को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने फायरिंग होने की पुष्टि नहीं की है।
प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मारपीट की बात सामने आई है, फायरिंग की पुष्टि नहीं हुई। बहन सीढि़यों से गिरकर घायल हो गई है। अभी तहरीर नहीं मिली है। दोनों भाइयों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। एसपी विनोद कुमार ने बताया कि सदर कोतवाल को घटना की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।