फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   SIR form must be filled compulsorily

Kannauj News: एसआईआर फार्म अनिवार्य रूप से भरवाएं

Sat, 22 Nov 2025 12:34 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Nov 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
SIR form must be filled compulsorily
छिबरामऊ। सपाइयों के साथ शुक्रवार को बैठक कर पूर्व विधायक ने मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की बारीकियां बताईं। उन्होंने कहा कि अपने साथ परिवार के अन्य सदस्यों के भी एसआईआर फार्म अनिवार्य रूप से भरवाएं। आसपास के लोगों को इस कार्य के लिए प्रेरित करें, कोई भी मतदाता फार्म भरने से छूटने न पाएं।
विज्ञापन



मोहल्ला बस्तीराम स्थित आवास पर पूर्व विधायक अरविंद सिंह यादव ने कहा कि लोग अभी भी भ्रम में हैष्वर्ष 2003 की मतदाता सूची में उनका नाम होने से उन्हें फार्म भरने की जरूरत नहीं है। सभी को फार्म भरना होगा। यदि वर्ष 2003 की सूची में नाम है तो फार्म के बाएं कॉलम में उसका विवरण दर्ज करें। यदि नाम नहीं है तो दाएं कालम में माता, पिता, दादा या दादी में से किसी एक का वर्ष 2003 का मतदाता विवरण भरें। सभी मतदाता फार्म भरकर संबंधित बीएलओ से संपर्क करें, ताकि सूची से नाम न कटे। यह अभियान मतदाता सूची का पारदर्शी बनाने का प्रयास है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वर्ष 2003 की विधानसभा मतदाता सूची में महमूदपुर गांव की बूथ संख्या 134 प्राथमिक विद्यालय भाग संख्या 1318 से सीधा क्रमांक 1407 शुरू हो गया। सूची से बीच के 89 वोट गायब है। उन्होंने सपाइयों को सभी मतदाताओं से संपर्क कर उनके एसआईआर को सही तरके भरवाकर जमा कराएं। प्रत्येक वोट पर नजर रखें, एक भी वोट कटने न पाए। बैठक में विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष उमेश पाल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रताप सिंह यादव, राशिद फारुकी, संतोष गुप्ता, पूरनमल शाक्य, विपिन नाथ, डाॅ. मतीन, बजरंग सिंह चौहान, जितेंद्र प्रजापति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed