{"_id":"6a57cbfb8f0590890b08598d","slug":"silt-removed-from-drains-in-madhavnagar-kannauj-news-c-214-1-knj1006-152618-2026-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: माधौनगर में नालियों की निकाली गई सिल्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: माधौनगर में नालियों की निकाली गई सिल्ट
विज्ञापन
प्रेमपुर। ग्राम माधौनगर में सफाई व्यवस्था ठप होने, नालियों के चोक होने और तालाब में फैली गंदगी की खबर छपने के बाद बुधवार को ग्राम पंचायत प्रशासन हरकत में आया। इसके बाद गांव में सफाई अभियान शुरू करा दिया गया। सफाई कर्मियों ने नालियों की सिल्ट निकालकर जल निकासी सुचारु कराने का काम शुरू कर दिया।
गौरतलब है कि गांव के मुख्य तालाब में महीनों से गंदगी जमा होने और नालियों की सफाई न होने से गलियों में जलभराव की समस्या बनी हुई थी। इससे ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। गंदगी और जलभराव के कारण संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया था। ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर आंदोलन की चेतावनी दी थी। संवाद न्यूज एजेंसी ने बुधवार को सफाई व्यवस्था ठप होने पर माधौनगर के ग्रामीणों में आक्रोश शीर्षक समाचार को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। समाचार प्रकाशित होने के बाद संबंधित विभाग की टीम गांव पहुंची और नालियों की सफाई शुरू कराई। कई स्थानों से सिल्ट और कचरा हटाया गया, जिससे जल निकासी में सुधार हुआ। सफाई कार्य शुरू होने पर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली, हालांकि उन्होंने तालाब की जल्द सफाई और नियमित सफाई व्यवस्था बनाए रखने की मांग दोहराई।