फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   silindar reephil karate samay lagee aag, yuvak samet teen bachche jhulase

सिलिंडर रीफिल करते समय लगी आग, युवक समेत तीन बच्चे झुलसे

Tue, 01 Dec 2020 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Dec 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
silindar reephil karate samay lagee aag, yuvak samet teen bachche jhulase
मेडिकल कालेज में आग से झुलसे बच्चे का इलाज करते चिकित्सक। - फोटो : KANNAUJ
तिर्वा(कन्नौज)। दो दिन पहले आई बरात के बाद सिलिंडर में बची गैस को घरेलू सिलिंडर में भरते समय आग लग गई। युवक समेत तीन बच्चे गंभीर रूप से झुलस गए। सभी को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। दो बच्चों की हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन

थाना इंदरगढ़ के हरौलपुर्वा निवासी लल्लू सिंह की पुत्री शोभा की 29 नवंबर को बरात आई थी। 30 नवंबर को विदा हो गई। मंगलवार शाम को मधुसूदन सिलिंडर में बची गैस को घरेलू सिलिंडर में भर रहे थे। कुछ दूरी पर मां नन्हीं देवी खाना पका रही थीं। गैस भरते समय अचानक सिलिंडर में आग लग गई। चपेट में आए करन (22) पुत्र लल्लू सिंह, अच्छे (08) पुत्र मुलायम, मधूसूदन (04) पुत्र जनवेद व सृष्टि (06) पुत्री जनवेद गंभीर रूप से झुलस गईं। परिजनों में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन

परिजनों ने मिट्टी व गीला बोरा डालकर किसी तरह आग बुझाई। गंभीर हालत में युवक समेत बच्चों को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed